{"_id":"5b20e7c84f1c1b634d8b6445","slug":"preetika-rao-and-priyank-sharma-new-tv-serial-lal-ishq","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस टीवी एक्ट्रेस को हो चुका है सुपर नैचुरल पावर का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस टीवी एक्ट्रेस को हो चुका है सुपर नैचुरल पावर का अहसास
तान्या द्विवेदी
Updated Thu, 14 Jun 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्रीतिका राव
टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका राव की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें सुपरनैचुरल शो करने पर मजबूर कर दिया। उनका नया टीवी सीरियल 'लाल इश्क' इसी थीम पर बेस्ड है। प्रीतिका राव ने कुछ ऐसा अनुभव किया जिसे वे पूरी तरह सुपरनैचुरल कह सकती हैं। दीपिका के इस शो से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
प्रीतिका राव
प्रीतिका राव ने बताया कि जब मैं नौवीं क्लास में पढ़ती थी तो पुणे में अपनी आंटी के बंगले में गई हुई थी जहां उनकी सास अकेली रहती थीं। मेरे कजिन्स यानी उनके बच्चे अमेरिका से छुट्टियां मनाने वहां आये हुए थे। मैं घर के सबसे ऊपरी मंजिल पर सो रही थी और मां मेरे बगल वाले कमरे में सो रही थीं।
प्रीतिका राव
मैंने उस दिन कुछ ऐसा अनुभव किया जिसे मैं पूरी तरह सुपरनेचुरल कह सकती हूं। मैं लगभग सोने ही वाली थी लेकिन कमरे में किसी के टहलने की आवाज से मेरी नींद खुल गई। मैंने अपनी आंखें खोलीं और देखा कि एएसए से आया मेरा बड़ा भाई कमरे के अंदर बिस्तर के दाईं ओर खिड़की की तरफ बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतिका राव
मैंने सोचा कि मुझे उसे अकेले छोड़ देना चाहिए क्योंकि मुझे लगा कि वह शायद कमरे में कुछ ढूंढने आया है। लेकिन दो सेकेंड बाद जब मैने अपनी आंखें फिर खोली वह गायब हो चुका था। मैंने अपनी मां को जगाया और उनसे सारी चीजें बताईं तो वह काफी डर गईं।
विज्ञापन
प्रीतिका राव
अगली सुबह जब मैंने अपने भाई से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह जल्दी सो गये थे। हर किसी को यह बड़ा अजीब और मजेबार भी लगा। संयोग की बात थी फिर पास वाले बंगले में उसी रात अंकल की मौत हो गई थी। जिसके बारे में हमें अगले दिन पता चला था। लेकिन ये पूरी घटना आज भी मेरे लिए एक रहस्य है।