फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Precious Ashtadhatu Radha-Krishna idol stolen from temple

ठाकुरद्वारा मंदिर से बेशकीमती अष्टधातु राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी, पुलिस कर रही जांच

Sun, 15 Mar 2020 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Mar 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Precious Ashtadhatu Radha-Krishna idol stolen from temple
ठाकुरद्वारा मंदिर से बेशकीमती राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के नेवरना गांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से शनिवार रात चोरों ने राधा-कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति पार कर दी। मंदिर के पुजारी ने मूर्तियां अष्टधातु की बताई है। पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है। थाना क्षेत्र के नेवरना गांव निवासी गौरीशंकर ने लगभग 100 वर्ष पहले गांव में ठाकुरद्वारा मंदिर का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


मंदिर में उन्होंने राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित की थी। मंदिर के पुजारी गांव के शनि मिश्र के अनुसार लगभग 40 वर्ष पूर्व गौरीशंकर की मृत्यु के बाद मंदिर के संस्थापक उनके पारिवारिक अजय मिश्र हो गए। उन्होंने उरई जिले के सुरेश बाबू द्विवेदी को अपने इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाने के साथ ठाकुरद्वारा राधा कृष्ण मंदिर के देखरेख व पूजन-पाठ की जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन


 

मंदिर के पुजारी ने मूर्तियां अष्टधातु की बताई, पुलिस कर रही जांच

पिछले 38 वर्षों से सुरेश मंदिर में ही परिवार के साथ रहकर उसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मंदिर संस्थापक अजय ने शुक्लागंज में मकान बनवा लिया और सुरेश को मंदिर का कार्यभार सौंप कर परिवार समेत वहीं रहने चले गए। पुजारी शनि मिश्र ने बताया कि चार वर्ष पूर्व सुरेश द्विवेदी ने भी चार साल पहले उन्नाव शहर में अपना मकान बनवा लिया और मंदिर की जिम्मेदारी उसे सौंपकर परिवार समेत शहर में रहने लगे।

शनि के अनुसार सुरेश के जाने के बाद से वह ही मंदिर की जिम्मेदारी और पूजा-पाठ का कार्य संभाल रहे हैं। पुजारी ने बताया कि शनिवार देर शाम वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर चैनल में कुंडा लगा घर चले गए। रविवार सुबह 11 बजे जब वह पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर के पट खुले मिले और राधा-कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति गायब मिली। पुजारी ने बताया कि मंदिर में कभी ताला नहीं लगाया गया।
चोरों ने इसका ही फायदा उठा मूर्तियां पार कर दी।  

पुजारी की सूचना पर पहुंचे बेथर चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने घटना की जांच की। पुजारी ने पुलिस को बताया कि मूर्तियां अष्टधातु की हैं, जिनका वजन लगभग 10 किलो है। पुजारी ने मूर्तियों की कीमत लगभग 15 लाख बताई है। पुजारी शनी मिश्रा ने बताया मंदिर के संस्थापक अजय मिश्र व उनके परिवारीजनों के आने के बाद तहरीर दी जाएगी। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed