{"_id":"8e4577960b4cbb0418a6257369ee8e72","slug":"pre-pcs-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डेढ़ घंटे तक कोई नहीं जाएगा बाथरूम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डेढ़ घंटे तक कोई नहीं जाएगा बाथरूम’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 09 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस प्री परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे तक कोई भी अभ्यर्थी न तो बाथरूम जा सकेगा और न ही पानी पीने के लिए कक्ष से बाहर निकलेगा। परीक्षा रविवार सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होनी है।
11 बजे के बाद अभ्यर्थी कक्ष निरीक्षक की निगरानी में ही बाथरूम जा सकता है। पानी पीने के लिए तो उसे क्लास में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को ये निर्देश नोडल अफसर और एडीएम सिटी अविनाश कु़मार सिंह ने मर्चेंट चैंबर में परीक्षा के संबंध में हुई बैठक के दौरान जारी किए।
पीसीएस प्री परीक्षा शहर के 105 केंद्रों में होगी। इसमें 48,864 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। बैठक में परीक्षा के नोडल अफसर और एडीएम सिटी ने कई निर्देश जारी किए। पर, जब अभ्यर्थी और कक्ष निरीक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान बाथरूम इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया तो हाल में खुसुर-फुसुर शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस पर एडीएम सिटी ने कहा कि परीक्षा की तैयारियों के संबंध में लोक सेवा आयोग ने नोडल अफसरों के साथ हुई बैठक में इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। हालांकि, आयोग की ओर से इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं जारी किया गया है। ये मौखिक निर्देश हैं।