फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prd will continue until age of sixty years young

खुशखबरीः अब 60 साल वाले भी कहलाएंगे पीआरडी जवान

Sat, 17 Dec 2016 10:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
prd will continue until age of sixty years young
शासन ने प्रांतीय रक्षक दल में रहने की उम्र बढ़ाई गई
प्रांतीय रक्षक दल में रहने की उम्र 50 से बढ़ाकर 60 करने के बाद पीआरडी जवानों ने राहत की सांस ली है। इसकी सूचना निदेशालय के माध्यम से मिलने के बाद हरदोई के प्रांतीय रक्षक दल के जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


 इसके पहले युवा कल्याण विभाग से जुड़े इन पीआरडी के स्वयंसेवकों को सिर्फ 50 वर्ष की आयु तक ही तैनाती मिल पाती थी। शासन के लिये गये निर्णयों के बाद पीआरडी में शामिल हर स्वयंसेवक, जब तक कि सेवामुक्त नहीं कर दिया जाए। 60 वर्ष की आयु पूरी करने तक सदस्य बना रहेगा।
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी रविकांत ने बताया कि पीआरडी एक्ट, 1948 में निहित प्रावधानों के अनुसार 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण युवाओं को भर्ती कर उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद सेवा के लिए तैयार किया जाता है। इस एक्ट के मुताबिक प्रशिक्षित स्वयंसेवक अधिकतम 50 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक दल का सदस्य रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले से पीआरडी जवानों को दस वर्ष अतिरिक्त काम करने की सहूलियत के साथ ही ड्यूटी के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल परीआरडी जवानों की संख्या करीब साढ़े चार सौ है जिनमें सक्रिय की सूची में 250 जवान हैं। इन सब में 50 की उम्र का पड़ाव पार करने वाले जवानों की संख्या 100 होगी। इससे इन जवानों को राहत मिलेगी। 


उम्र बढ़ी, ड्यूटी तो नहीं 
पीआरडी जवान जितेंद्र सिंह, कौशलेंद्र आदि का कहना है कि हम लोगों के लिए वरदान तब होता जब ड्यूटी की भी कोई गारंटी होती। ड्यूटी तो वहीं है चार माह में एक बार तो उम्र बढ़ने से क्या फायदा। सरकार को पीआरडी जवानों की ड्यूटी बढ़वाने के लिए भी कोई न कोई निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed