फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pratigya won in the race and Krishnakumari won in the long jump.

Kanpur News: दौड़ में प्रतिज्ञा व लंबी कूद में कृष्णकुमारी ने मारी बाजी

Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pratigya won in the race and Krishnakumari won in the long jump.
100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।  - फोटो : स्रोत: कॉलेज
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुक्रवार से शुरू हो गया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रतिज्ञा और लंबी कूद में कृष्णकुमारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आनंद गोस्वामी ने दीप जलाकर किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सेजल प्रथम, कृष्णकुमारी द्वितीय व अदीबा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में अदीबा पहले, प्रतिज्ञा पाल दूसरे व नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो और गोलाफेंक में सेजल, जैवलिन थ्रो में रोहिणी व लंबी कूद में कृष्णकुमारी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विकास प्रथम व कमल दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में राहुल प्रजापति को पहला, अभिषेक यादव को दूसरा और बृजेश को तीसरा स्थान मिला। 400 व 800 मीटर दौड़ में विकास ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में रोहित पहले, अवधेश दूसरे व सौरभ तीसरे स्थान रहे। हैमर थ्रो में राज सिंह प्रथम, सौरभ द्वितीय व शिवम तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में राज सिंह पहले, सौरभ दूसरे व रोहित तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में शलभ ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मंजू सिंह, रुचि जायसवाल, नित्य किशोर सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed