{"_id":"67acf2884dc707656a0ec8dc","slug":"pranjal-vikram-and-krishna-kumar-won-gold-in-badminton-kanpur-news-c-220-1-akb1007-122768-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रांजल विक्रम व कृष्ण कुमार ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रांजल विक्रम व कृष्ण कुमार ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण
Thu, 13 Feb 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रांजल विक्रम को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : स्रोत स्वयं
कानपुर देहात। अकबरपुर के प्रांजल विक्रम और कृष्ण कुमार ने झांसी में 10 फरवरी को हुई अंडर-19 जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अब दोनों खिलाड़ी दो मार्च से होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
अकबरपुर के रहने वाले प्रांजल विक्रम व कृष्ण कुमार ने झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 19 जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रांजल विक्रम ने एकल प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के खिलाड़ी हसन को हराकर खिताब जीता। वहीं डबल्स में प्रांजल विक्रम व कृष्ण कुमार की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
अब वह दोनों झांसी में 2 से 4 मार्च तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रांजल व कृष्ण कुमार माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों की जीत पर जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, माखन सिंह पाल सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।