फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradhan resigns in Hardoi, Wrote I am in depression, was worried due to non payment

हरदोई में प्रधान ने दिया त्यागपत्र: इस्तीफे में लिखा- मैं डिप्रेशन में हूं, भुगतान न मिलने से चल रहा था परेशान

Thu, 06 Jul 2023 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jul 2023 10:37 AM IST
सार

Hardoi News: प्रधान ने बताया कि पिछला भुगतान न होने के कारण अब सामग्री भी उधार मिलने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि गांव में कार्य कराने के लिए चाहे समिति गठित कर दी जाए या फिर अफसर ही गांव चला लें। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Pradhan resigns in Hardoi, Wrote I am in depression, was worried due to non payment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के भरावन गांव में कराए गए विकास कार्यों में इस्तेमाल सामग्री का भुगतान न मिलने से परेशान सुआगाढ़ा तिगावां का प्रधान डिप्रेशन में चले गए। प्रधान ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचकर लेखाकार को इस्तीफा थमा दिया। इस्तीफे में लिखा है कि अफसर काम कराने के लिए दबाव बनाते हैं, भुगतान पर ध्यान नहीं देते।

विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत सुआगाड़ा तिगावा के प्रधान कमल किशोर त्रिपाठी हैं। वे लगातार तीसरी बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं। एक बार निर्विरोध भी प्रधान चुने जा चुके हैं। प्रधान कमाल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत में निर्मल के दरवाजे से पुलिया तक इंटरलाकिंग और नाली का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

इसका पूरा भुगतान नहीं हो रहा। गांव में लगे हैंडपंपों की मरम्मत का लगभग एक लाख रुपये का भी भुगतान नहीं हुआ। कई बार भुगतान कराने के लिए लेखाकार समेत अन्य जिम्मेदारों से कहा लेकिन भुगतान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि विकास खंड व जिले के अधिकारी आए दिन कार्य कराने का दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले- मामले की जानकारी नहीं है
पिछला भुगतान न होने के कारण अब सामग्री भी उधार मिलने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि गांव में कार्य कराने के लिए चाहे समिति गठित कर दी जाए या फिर अफसर ही गांव चला लें। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई समस्या है, तो निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed