फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pradhan death from mony tension

तनाव में आकर पैलावर ग्राम प्रधान की मौत

Wed, 19 Aug 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 19 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
pradhan death from mony tension
राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव में तनाव से ग्राम प्रधान की मौत हो गई। गांववालों का कहना है कि ग्राम पंचायत के खातों में धन का हस्तांतरण न होने पर तगादे से परेशान रहते थे।  
विज्ञापन


गांववालों के अनुसार प्रधान कैलाश कठेरिया (40) ने अधिकारियों के आदेश पर विकास कार्य कराए थे, जिसके लिए निर्माण सामग्री उधार खरीदी थी। दुकानदार लगातार घर आकर तगादा कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के खातों में धन का हस्तांतरण न होने से रकम अदा नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर पिता काफी दिनों से परेशान थे।

वहीं पुत्र संजय कुमार ने बताया कि पिता ने सोमवार की शाम खेत से घर आने पर सीने में दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर उनको कानपुर ले जाया जा रहा था, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पत्नी छुन्नी देवी और परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। थाना इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संजय कुमार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed