{"_id":"623f73a318608376355c37b0","slug":"power-transformer-and-two-feeder-machines-burnt-power-out-in-80-villages-akbarpur-news-knp6876887175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर ट्रांसफार्मर व दो फीडर की मशीनें जलीं, 80 गांवों में गुल बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर ट्रांसफार्मर व दो फीडर की मशीनें जलीं, 80 गांवों में गुल बिजली
विज्ञापन
आग से जला पावर ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार की देर रात आग लगने से पांच एमवी क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर जल गया। वहीं, शॉर्ट सर्किट से दो फीडर की मशीनों में भी आग लग गई।
सूचना पर दो फायर टैंकर लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से गुल हुई 80 गांवों की बिजली शनिवार को भी बहाल नहीं हो सकी।
मंगलपुर कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवी के दो पावर ट्रांसफार्मर रखे हैं। शुक्रवार की रात करीब 11:05 बजे एक ट्रांसफार्मर के न्यूट्रल का बुश फट गया। इससे तेल का रिसाव शुरू हो गया और ट्रांसफार्मर में आग गल गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल रूम में लगी दो फीडर मशीनों में भी आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग जुट गए। वहीं कंट्रोल रूम से भाग कर सबस्टेशन ऑपरेटर बलराम सिंह ने खुद को बचाया व सूचना जेई को दी।
इस पर जेई सचिन यादव ने दमकल को अवगत कराया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने बालू आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सिकंदरा से दो फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल जवानों में करीब ढाई घंटे की मशक्कत कर आग काबू की।
आग से सदना ग्रामीण, सदना नलकूप फीडर व पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया। दूसरा ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आते बचा। जेई ने बताया पावर ट्रांसफार्मर तीन फरवरी 2021 को रखा गया था। इसके बाद से कुछ न कुछ दिक्कतें आती रहीं।
कार्यदायी संस्था लक्ष्मी ट्रांसफार्मर कंपनी व अधिकारियों को पूर्व में पत्र भेजा जा चुका है। शुक्रवार की रात में बुश फटने से ट्रांसफार्मर में आग लगी। इसके बाद दो फीडर मशीनेें भी जल गई। एक्सईएन को अवगत कराकर मशीनें व पावर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।