फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power failure of male and female hospitals in Banda for 24 hours, operation and delivery with the help of inverter

बांदा: 24 घंटे से पुरुष और महिला अस्पतालों की बिजली गुल, इन्वर्टर के सहारे ऑपरेशन और प्रसव

Thu, 19 May 2022 07:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 07:19 AM IST
सार

बांदा में पुरुष और महिला जिला अस्पताल का बुरा हाल है। यहां मरीजों को न केवल डॉक्टरों और दवाओं की कमी से जुझना पड़ रहा है, बल्कि बिजली संकट और जान की जोखिम दोनों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अस्पतालों में 24 घंटें से बिजली नहीं है और इन्वटर्र की मदद से ऑपरेशन और प्रसव किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Power failure of male and female hospitals in Banda for 24 hours, operation and delivery with the help of inverter
बांदा जिला अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में फाल्ट ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल की बिजली गुल कर दी। लगभग 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत गया और आपूर्ति शुरू नहीं हुई। अधिकांश सेवाएं जनरेटर व इन्वर्टर के सहारे पर रहीं। महिला अस्पताल का जनरेटर पुराना होने और जल्दी गर्म हो जाने पर ऑपरेशन व प्रसव आदि इनवर्टर की रोशनी में हुए। भीषण गर्मी और 47 डिग्री पारे के बीच बिन बिजली मरीज बेचैन रहे। शहर के वीआईपी इलाके में जंगल दफ्तर के पास बिछाए गए अंडर ग्राउंड बिजली तार जेसीबी से खोदाई में कई स्थानों पर कट गए।

विज्ञापन

इससे जिला पुरुष और महिला अस्पतालों सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। अस्पतालों की सेवाएं धड़ाम हो गईं। जेनरेटर ज्यादा देर तक न चल पाने से ज्यादातर काम इनवर्टर के सहारे हुए। जिला पुरुष अस्पताल सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि गर्मी में जेनरेटर भी जल्दी गरम हो जाते हैं। बीच-बीच में बंद करके जेनरेटर से आपूर्ति की गई। फिलहाल कोई सेवा बाधित नहीं होने दी गई।

विज्ञापन

महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि जनरेटर बहुत पुराना है। ज्यादा देर तक नहीं चल पाता। मजबूरन इन्वर्टर के सहारे प्रसव और ऑपरेशन करने पड़े। उधर, अधिशासी अभियंता का कहना है कि केबल की मरम्मत की जा रही है और जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed