फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power failure of main cable to Akbarpur

मेन केबल में फाल्ट से अकबरपुर की बिजली गुल

Mon, 24 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Power failure of main cable to Akbarpur
कानपुर देहात। जैनपुर के पास दोपहर में 33 केवीए केबल में फाल्ट हो गया। इससे अकबरपुर उपकेंद्र करीब डेढ़ बजे ठप हो गया। देर शाम तक फाल्ट खोजा नहीं जा सका। इधर कई घंटे से बिजली नहीं आने से इन्वर्टर दगा दे गए।
विज्ञापन

इससे गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम को जलापूर्ति नहीं हुई। इससे क्षेत्र की करीब तीस हजार आबादी प्रभावित रही। जैनपुर स्थित 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से अकबरपुर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। जैनपुर में चौकी केे पास 33 केवीए केबल में रविवार दोपहर डेढ़ बजे फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

उपकेंद्र ठप होने पर एसडीओ सतीश चंद्र निशाद, जेई सत्यप्रकाश व टीजी-2 कुलवंत टीम लेकर मौके पर पहुंचे। भूमिगत केबल में फाल्ट काफी प्रयास के बाद भी नहीं खोजा जा सका। इस पर शाम को एक्सपर्ट बुलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लगातार छह घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से घरों में लगे इंवर्टर दगा दे गए। लोगों को रोशनी के लिए मोमबत्ती और दीपक का सहारा लेना पड़ा। वहीं गर्मी से लोग बेहाल रहे। राहत पाने के लिए लोग घरों में छत पर टहलते दिखे।

शाम को जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को हैंडपंप से पीने का पानी भरना पड़ा। जेई ने बताया कि मेन केबल में फाल्ट को खोजा जा रहा है। फाल्ट मिलने पर मरम्मत कराई जाएगी। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed