{"_id":"6139156d8ebc3e264c117350","slug":"power-failure-in-25-villages-of-rura-akbarpur-news-knp65101730","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूरा के 25 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूरा के 25 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
रूरा। कस्बा स्थित उपकेंद्र के रेरी फीडर की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में बुधवार सुबह दस बजे फाल्ट हो गया। इससे 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट दुरुस्त नहीं होने से दस घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
उपकेंद्र के रेरी फीडर से टिढ़वा, रेरी, चिलौली, बहिरी उमरी समेत 25 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार सुबह वीसीबी में तेज स्पार्किंग के साथ धमका हो गया। फाल्ट से पूरे दिन 25 गांवों की बिजली गुल रही।
विद्युतकर्मी पूरे दिन मरम्मत का प्रयास करते रहे लेकिन फाल्ट दुरुस्त नहीं किया जा सका। जेई संतोष भारती ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। देर शाम तक रेरी फीडर को किसी अन्य फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति की जाएगी। गुरुवार को फाल्ट ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गड़बड़ बिजली आपूर्ति पर व्यापारियों की बैठक
शिवली। कस्बा के विद्युत उपकेंद्र शिवली से बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने बुधवार को अपने कार्यालय में बैठक की। यहां नगर अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री ने कहा कि डीएम से शिकायत के बाद कटौती में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन दिक्कतें बरकरार हैं।
कहा कि जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। यहां टीटू गुप्ता, सोनू यादव, हिमांशु शर्मा, शैलेश अग्निहोत्री, राजू दुबे, आशुतोष गुप्ता, राजेश वर्मा व रोहित कुशवाहा मौजूद रहे।