फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   power crisis in District hospital in etawah

इटावा: जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित, दो घंटे तक बिलबिलाए मरीज, अंधेरे में की गई टीबी की जांच

Tue, 26 Apr 2022 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Apr 2022 09:06 PM IST
सार

जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीबी समेत कई जांचे अंधेरे में हुईं। वहीं एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही।

विज्ञापन
power crisis in District hospital in etawah
अल्टासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति फेल होने से अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक अस्पताल में मरीज परेशान रहे। वहीं कई जांचे अंधेरे में तो कई जांचे हो ही नहीं सकीं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे जिला अस्पताल में अचानक बिजली कट गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे अस्तपताल अंधेरे में डूबा रहा। इससे वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमरदारों को परेशान होना पड़ा। टीबी समेत कई जांचे अंधेरे में हुईं।
विज्ञापन


वहीं एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। बताते हैं कि ओवरलोड के चलते पैनल और केबिल जल गई। इस वजह से बिजली कट गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमएम आर्या ने बताया कि लाइट जाने की सूचना जैसे ही मिली वैसे ही इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया तो उसने चेक किया तो अंदर केबल में फाल्ट था जिस कारण लाइट चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार बोले
तीमारदार मंजुल पांडे ने बताया कि वह अपनी मां का उपचार कराने के लिए औरैया जिले के अटसू से इटावा जिला अस्पताल आए हैं। 2 दिन से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी करीब एक से डेढ़ घंटे लाइट गायब होने की वजह से उनकी मां का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका।


तीमारदार रवि का कहना है कि इस अस्पताल में एक दिन में कम से कम एक हजार से अधिक मरीजों का आना आम बात है इसके बावजूद जिस ढंग से लापरवाही बरती जा रही है उससे एक बात साफ है कि संस्थान के प्रति मेडिकल अधिकारी संजीदा नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed