{"_id":"6a739f58ed2642f3ef091260","slug":"power-crisis-in-40-neighborhoods-50000-consumers-inconvenienced-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153438-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 40 मोहल्लों में रहा बिजली संकट, 50 हजार उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 40 मोहल्लों में रहा बिजली संकट, 50 हजार उपभोक्ता हुए परेशान
विज्ञापन
कानपुर। शहर में बुधवार को हुई तेज बारिश ने कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित कर दी। कहीं पेड़ गिरने से खंभे और तार क्षतिग्रस्त हुए तो कहीं ट्रांसफार्मर प्लेटफार्म से उखड़कर नीचे गिर गया। करीब 40 मोहल्लों में चार से आठ घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसकी वजह से 50 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुआ। सबसे अधिक समस्या पेयजल आपूर्ति को लेकर रहा। केस्को के हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायतें की गईं।
तेज बारिश से स्वरूप नगर में पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर बिजली के खंभे और तार टूट गए। वहीं हनुमान पार्क, कौशलपुरी में ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही। कर्नलगंज बजरिया में ट्रांसफार्मर अपने प्लेटफॉर्म से खिसककर नीचे गिर गया। ओम नगर दर्शनपुर में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
किदवई नगर, सरोजनी नगर, तिलक नगर, शास्त्री नगर, छोटा सेंट्रल पार्क, शारदा नगर एम ब्लॉक, गंगा विहार जाजमऊ, लाजपत नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, बर्रा विश्व बैंक सहित दर्जनों क्षेत्रों में चार से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम के समय बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वर्जन:::
केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली नेटवर्क को नुकसान पहुंचा था। शिकायत मिलते ही टीमें मौके पर भेजी गईं और क्षतिग्रस्त खंभे, तार और ट्रांसफार्मर की मरम्मत के बाद प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई।