फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   postmortem of death body

तीन माह बाद कब्र से निकाली गई लाश, होगा पीएम

Sat, 17 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 17 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अस्तियां गांव में तीन माह पहले संदिग्ध हालात
विज्ञापन
में युवक की मौत हो गई थी। मौत के खुलासे के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर अधिकारियों की निगरानी में कब्र से लाश निकलवाई गई।

भोगनीपुर के उपजिलाधिकारी घनश्याम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार लालचंद्र, कोतवाल अनिलकुमार की मौजूदगी में लाश को कब्र से निकलवाया गया। वीडियोग्राफी कराई गई है। तीन डाक्टरों की टीम कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम करेगी। एतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। 

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अस्तिया गांव में तीन माह पहले संदिग्ध हालात में मृत युवक की लाश शुक्रवार को कब्र से निकलवाई गई। जिलाधिकारी के आदेश पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

अस्तिया गांव निवासी मकसूद ने बताया कि बीती 10 अक्तूबर की रात उसका पुत्र मारूफ (22) गांव में ही ताहिर के दरवाजे तड़फता हुआ मिला था। उसे पुखरायां कसबे के एक प्राइवेट डाक्टर की सलाह पर कानपुर के एक नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।

 अगले दिन गांव के कब्रिस्तान में शव दफना दिया गया। बाद में सुराग लगा कि ताहिर की पत्नी नगमा, पुत्री रौनक व भांजा अजीतमल-औरैया के सेंगनपुर निवासी शारिक ने मारपीट कर उसे जहर खिलाया था। रौनक के परिजनों ने मारूफ से 25,000 रुपये उधार लिये थे। रुपए हड़पने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया। गत 11 दिसंबर को भोगनीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed