{"_id":"6aef66912554697d3e0f6f8d","slug":"postmortem-found-broken-ribs-and-damaged-lungs-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151831-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पोस्टमार्टम में टूटी मिलीं पसलियां, फेफड़ा भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पोस्टमार्टम में टूटी मिलीं पसलियां, फेफड़ा भी क्षतिग्रस्त
Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास रिंद नदी में मिले युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में युवक की पसलियां टूटी मिली। साथ ही फेफड़ा क्षतिग्रस्त पाया गया। डॉक्टर ने चोटों के कारण अधिक खून बहने को मौत की वजह बताया है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए डीएनए जांच कराने के उद्देश्य से सैंपल सुरक्षित किया गया है।
रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास तीन नवंबर को रिंद नदी में करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर केवल नीली जींस थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में शरीर की त्वचा सड़ जाने के कारण जाहिरा चोटों की पुष्टि नहीं हो सकी।
वहीं, जांच में पसलियां टूटी मिलीं और फेफड़ा भी क्षतिग्रस्त पाया गया। डॉक्टर के अनुसार चोटों के चलते अधिक खून बहने से युवक की मौत हुई। पहचान के लिए डीएनए जांच का सैंपल सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।