{"_id":"5dc44d5b8ebc3e5b75085500","slug":"postmaster-and-postman-suspended-in-aadhaar-card-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बोरी में आधार कार्ड मिलने के मामले में पोस्टमास्टर व पोस्टमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बोरी में आधार कार्ड मिलने के मामले में पोस्टमास्टर व पोस्टमैन निलंबित
Thu, 07 Nov 2019 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में पुरवा मुनुसाह बंबे के पास दो दिन पहले बोरी में भरे आधार कार्ड मिलने के मामले में रुरुगंज डाकघर के पोस्टमास्टर भानु प्रताप सिंह व पोस्टमैन पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को टीम के साथ जांच करने पहुंचे डाक अधीक्षक इटावा मनोज कुमार ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया डाक कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है। दो दिन पहले पुरवा मुनुसाह बंबे के पास बोरी में आधार कार्ड मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे प्रशासन में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने तहसीलदार को इसकी जांच सौंपी। तहसीलदार ने जांच पूरी कर बुधवार को जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। बृहस्पतिवार को इटावा के डाक अधीक्षक मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ डाकघर रुरुगंज पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने तमाम पहलुओं पर जांच की। कई लोगों के लिखित बयान लिए। डाक अधीक्षक ने ग्राम पंचायत कुसमरा के प्रधान विजय सिंह सेंगर से भी आधार कार्ड मामले में बात की और देर शाम पोस्टमास्टर भानु प्रताप सिंह व पोस्टमैन पुष्पेंद्र कुमार पर कार्रवाई कर दी।