फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Poster fitted to Opposition to government with name of UP police

'शांत नहीं हम मौन हैं 2019 में बताएंगे हम कौन हैं'....ऐसे पोस्टरों से सरकार का विरोध, शहर में सनसनी

Mon, 22 Oct 2018 07:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Oct 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
Poster fitted to Opposition to government with name of UP police
बोर्ड पर लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में सरकार के विरोध में सैकड़ों ऐसे पोस्टर लगे मिले जिससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इन पोस्टरों में सरकार को 2019 के चुनाव में परिणाम भुगतने के संदेश भी लिखे थे। आनन-फानन आलाधिकारियों ने पोस्टर तो हटवा दिए लेकिन शहर में सनसनी का माहौल समाप्त नहीं हुआ। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे पोस्टर चिपकाने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



शनिवार रात सैकड़ों की संख्या में सरकार के विरोध में पोस्टर लगा दिए गए। यूपी पुलिस के नाम के साथ लगाए पोस्टर में पुलिसकर्मियों की समस्याओं का हल न निकलने पर 2019 के चुनाव में परिणाम भुगतने का संदेश लिखा है। शहर भर में लगे पोस्टर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए। रविवार देर शाम एसपी के निर्देश पर पोस्टरों को हटवाया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे पोस्टर चिपकाने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


 

सड़कों के किनारे दीवारों और होर्डिंग व बोर्डों पर सरकार के विरोध में पोस्टर लगा दिए...

Poster fitted to Opposition to government with name of UP police
पोस्टर हटवातीं एर्सआई शालिनी सहाय - फोटो : अमर उजाला
शहर के हरदोई रोड पुल, कचहरी पुल, पुलिस लाइन रोड, बड़े चौराहे, छोटे चौराहे, कोतवाली के पास गांधीनगर तिराहा सहित कई अन्य प्रमुख स्थानों पर शनिवार रात कुछ लोगों ने सड़कों के किनारे दीवारों और होर्डिंग व बोर्डों पर सरकार के विरोध में पोस्टर लगा दिए। पोस्टर में वेतन विसंगति, बार्डर स्कीम व ड्यूटी के लिए समय निर्धारित करने की मांग से संबंधित संदेश लिखे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में यूपी पुलिस भी लिखा है और नीचे पीड़ित पुलिस परिवार भी लिखा है। पोस्टर के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस रविवार देर शाम तक पोस्टरों को खोजती और फाड़ती रही

Poster fitted to Opposition to government with name of UP police
सदर विधायक के आवास के सामने होर्डिंग में चस्पा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली व एलआईयू पुलिस ने रविवार को पोस्टर उखाड़ने शुरू किए तो कुछ के ऊपर से दूसरे पोस्टर चस्पा करा दिए गए। पुलिस रविवार देर शाम तक पोस्टरों को खोजती और फाड़ती रही। उधर, आईजी सुजीत पांडेय ने भी जिले के अधिकारियों से इसकी जानकारी ली है। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि किसी ने शरारत की है। पोस्टर हटवाए जा रहे हैं। बताया कि अभी तक की सूचना के मुताबिक शनिवार रात किसी चार पहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने पोस्टर चस्पा किए हैं। उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed