Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Post office scam escalates from lakhs to crores; life savings wiped out.

Kanpur News: डाकघर में लाखों का घोटाला करोड़ों तक पहुंचा, डूब गई जीवनभर की कमाई

Fri, 13 Nov 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Post office scam escalates from lakhs to crores; life savings wiped out.
घाटमपुर। घाटमपुर उप डाकघर में एफडी का लाखों का घोटाला करोड़ों रुपये तक पहुंच गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में सामने आने के बाद अब बृहस्पतिवार को कई खाताधारक कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि उन्होंने डाकघर के कैश काउंटर पर नकद रकम जमा की थी। इसके बदले उन्हें डाक विभाग की मुहर और हस्ताक्षर वाली पासबुक भी दी गईं। अब जब वह अपनी जमा पूंजी वापस मांग रहे हैं तो डाक विभाग पासबुकों को फर्जी बता रहा है। इससे उनकी जीवन भर की कमाई डूबती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

कार्यालय पहुंचे भदरस गांव निवासी अवधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 और 2023 में पांच-पांच लाख रुपये की दो एफडी कराई थीं। दोनों की पासबुक में डाक विभाग की मुहर और हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि छह जुलाई 2026 को उन्होंने पत्नी मुन्नी देवी के साथ संयुक्त खाते में ढाई लाख रुपये जमा किए थे। इसके अलावा मकान बेचकर मिले चार लाख रुपये दूसरे खाते में जमा किए थे। इसी तरह धीरेंद्र ने बताया कि 30 लाख, राजेंद्र ने बताया कि 40 लाख रुपये डाकघर में जमा किए थे। इसके अलावा श्याम बाबू यादव, महेश पाल व ब्रजेंद्र यादव ने भी रुपये जमा करने की बात कही।
विज्ञापन

सभी खाताधारकों का कहना है कि उन्होंने रकम डाकघर के कैश काउंटर पर जमा की थी। उस समय कार्यालय के अंदर भदरस निवासी शैलेंद्र पांडेय समेत अन्य डाककर्मी मौजूद रहते थे। शैलेंद्र डाक एजेंट के रूप में काम कर रहा था। वह डाकघर के अंदर बैठकर लोगों के खाते खुलवाने और जमा संबंधी काम करता था। उन्होंने डाकघर के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही उस पर भरोसा करके रकम जमा की थी। अब जिम्मेदार अधिकारी शैलेंद्र को विभाग का कर्मचारी मानने से इन्कार कर रहे हैं और पूरी जिम्मेदारी उसी पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डाक अधीक्षक कानपुर मंडल रवि कुमार ने बताया कि शैलेंद्र पांडेय नाम का विभाग का कोई एजेंट नहीं है। उनके मुताबिक लोगों ने शैलेंद्र के माध्यम से खाते खुलवाए थे और उसी ने उन्हें फर्जी मुहर लगी पासबुक दी थीं। मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

------------------

दो कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित
कानपुर। घाटमपुर डाकघर में एजेंट और कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राहक के आठ लाख रुपये से अधिक हड़पने का मामला सबसे पहले प्रकाश में आया था। एजेंट ने महिला के माता-पिता के नाम खाता खोलकर डाकघर की मुहर लगाकर महिला को फर्जी पासबुक दे रखी थी। इसमें वह रकम की प्रविष्टियां भरता रहा लेकिन धन डाकघर में जमा करने के बजाय खुद रखता था। शिकायत पर डाक विभाग ने पिछले दिनों उपडाकपाल राकेश मिश्रा और क्लर्क शिवम सचान को निलंबित कर दिया था। साथ ही तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच भी शुरू कर दी है।

मूलरूप से घाटमपुर निवासी और वर्तमान में शहर में रहने वाली आकांक्षा चौरसिया के पिता जितेंद्र चौरसिया ने वर्ष 2007 में एजेंट शैलेंद्र पांडेय के माध्यम से डाकघर में खाता खुलवाया था। वर्ष 2012 में उनके पिता की मृत्यु के बाद एजेंट ने खाता मां के नाम स्थानांतरित कराने की बात कही। वर्ष 2024 में मां की मृत्यु के बाद आकांक्षा ने जमा रकम निकालने के लिए एजेंट से संपर्क किया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। कुछ दिन पहले पासबुक लेकर डाकघर पहुंचने पर पता चला कि माता-पिता के नाम कोई खाता ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रधान डाकघर में शिकायत दर्ज कराई। डाक निदेशक अनुसुइया प्रसाद के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। 5-6 और ग्राहकों ने शिकायत की है। इसकी भी जांच शुरू कर दी है। पासबुक जारी होने और उस पर मुहर लगने की भी जांच हो रही है। सभी ग्राहकों से अपील की गई है कि वो अपने-अपने खातों की जांच-सत्यापन करा लें। शैलेंद्र पांडेय डाक एजेंट नहीं है। वह बाहरी व्यक्ति है। यह भी जांच की जा रही है कि वह कैसे कार्यालय के अंदर आता-जाता था। कर्मचारियों की मिलीभगत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed