फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   possible changes in sp district organizations

सपा जिला संगठनों में फेरबदल संभव, कुर्सी को लेकर चिंतित नेता

Wed, 19 Oct 2016 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
possible changes in sp district organizations
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी में जिला संगठन और प्रत्याशियों के स्तर पर कई फेरबदल होने की संभावना है। सपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिवपाल यादव ने प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों की बैठक लखनऊ में 21 को बुलाई है। कहा जा रहा है कि यह बैठक वैसे तो पांच नवंबर को पार्टी की रजत जयंती के अवसर पर तैयारी के लिए बुलाया गई है, लेकिन सभी जिलाध्यक्षों से यह भी कहा गया है कि वे अपनी अब तक के कार्यों की रिपोर्ट और क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशियों की रिपोर्ट भी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन


मंडल के सभी छह जनपदों की 27 विधानसभा सीटों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से मंथन करने की चर्चा चल रही थी। इस बीच प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों को एक साथ बुलाने की वजह से चर्चा और तेज हो गई है। सभी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पता नहीं कुर्सी रहेगी कि जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी जिलाध्यक्ष पिछले एक सप्ताह से होमवर्क करने में जुटे हैं। इस बीच प्रत्याशियों की रिपोर्ट भी तैयार कराई गई है।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की रिपोर्ट जिसे प्रदेश अध्यक्ष के सामने पेश करना है, उसमें टिकट मिलने के बाद हर प्रत्याशी की गतिविधि कैसी रही है, उसकी दिनचर्या का पूरा लेखा जोखा और पार्टी के साथ उनके संबंध कैसे हैं। इन सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के लिए जिलाध्यक्षों ने अपने चेलों को काम पर लगाया था। अध्यक्षों ने अपने लिए जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें हर दिन बैठक करने और क्षेत्र में भ्रमण करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पता चला है कि प्रदेश इकाई से भी जिलाध्यक्षों और प्रत्याशियों के क्रिया कलापों की जांच खुफिया एजेंसी के माध्यम से कराई जा चुकी है। इससे माना जा रहा है कि कुछ लोगों पर गाज गिरनी तय है। वह लोग सपा के दूसरे खेमे के भी हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed