{"_id":"584855ae4f1c1b104f449555","slug":"possibility-of-cold-with-light-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश के आसार, सर्दी और कड़कड़ाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश के आसार, सर्दी और कड़कड़ाएगी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:18 AM IST
सार
- 13 दिसंबर को एक मिली मीटर बारिश के फोर कॉस्ट
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम के उतार-चढ़ाव और हवाओं की दिशा बदलने से 13 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके फोर कास्ट (पूर्वानुमान) आईआईटी कानपुर के मौसम विज्ञानियों ने भी जारी किए हैं। विज्ञानियों ने एक मिली मीटर बारिश की संभावना जताई है।
कड़ाके की सर्दी के बीच आईआईटी के मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को फोर कास्ट जारी कर दिए। इसके मुताबिक दिसंबर का दूसरा सप्ताह सर्द रहेगा। घना कोहरा छाएगा। शीत लहर चलने की संभावना भी जताई गई है। अधिकतम, न्यूनतम पारा लुढ़केगा। 13 दिसंबर को हवाओं की गति 14 किलो मीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो सर्दी बढ़ेगी। अरहर, मटर, चना और आलू की फसलों को नुकसान संभव है। वातावरण में सुबह की नमी 100 फीसदी रहने का अनुमान है।
हवाओं की दिशा से पारा चढ़ा
बुधवार को हवाओं की दिशा दो बार बदली। सुबह उत्तर-पश्चिम की हवाएं चलीं लेकिन दोपहर बाद दक्षिण-पश्चिम की हवाएं चलने लगीं। इसी वजह से दिन का पारा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जो पारा मंगलवार को 16.4 डिग्री सेल्सियस था, वह बुधवार को लुढ़ककर 19.4 डिग्री सेल्सियस आ गया। न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है। यह पारा मंगलवार को 10.7 डिग्री था लेकिन बुधवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
धूप खिली, कोहरे से कुछ राहत
धूप खिलने की वजह से बुधवार को घना कोहरा छंट गया। विजिबिलिटी (दृश्यता) भी सामान्य हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि आगे घना कोहरा छाएगा। शीत लहर भी चलेगी। आसमान साफ होने के बाद भी वातावरण में सुबह की नमी 98 फीसदी और दोपहर की नमी 70 फीसदी रिकार्ड की गई। नमी से ही कोहरा बढ़ता है।