फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Posing as a CBI officer, Kesco employee was digitally arrested and swindled Rs 1.25 lakh

Kanpur: सीबीआई अधिकारी बन केस्को कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.25 लाख ठगे

Mon, 23 Dec 2024 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 11:13 AM IST
सार

Kanpur News: केस्को कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Posing as a CBI officer, Kesco employee was digitally arrested and swindled Rs 1.25 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बता चकेरी में रहने वाले केस्को कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। चकेरी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेली सुजानपुर सिद्धार्थनगर निवासी रूप नारायण ने बताया कि 19 दिसंबर को उन्हें कई नबंरों से व्हाॅट्सप और मोबाइल पर फोन आए। इसमें फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि आपका घूसखोरी का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


आपकी नौकरी चली जाएगी। बचना है तो बताए गए नंबर पर 43 हजार रुपये डाल दो। उन्होंने घबरा कर फोन पे के जरिए, ठग के बताए खाता नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी ठगों ने कई बार फोन करके उनसे करीब 1.25 लाख रुपये ठग लिए। लगातार रुपयों की मांग करने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed