{"_id":"68c1ebc310fb44f27304fae3","slug":"poor-teacher-student-ratio-knocks-csa-out-of-nirf-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1262255-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिक्षक-छात्रों के खराब अनुपात ने सीएसए को एनआईआरएफ से किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिक्षक-छात्रों के खराब अनुपात ने सीएसए को एनआईआरएफ से किया बाहर
विज्ञापन
कानपुर। शिक्षक और छात्रों के अनुपात की खराब स्थिति के चलते चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) इस वर्ष नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की सूची से बाहर हो गया है।
2023 में विवि की रैंक 30 थी लेकिन इस बार यह सूची में जगह नहीं बना सका है। वहीं, अयोध्या का आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ही 151–200 बैंड में शामिल हुआ है। हाल के वर्षों में सीएसए शिक्षक-छात्र अनुपात और शोध कार्य में पिछड़ गया है। लगभग 175 पद रिक्त हैं और नियमित शिक्षकों की संख्या भी कम है।
अधिकतर पाठ्यक्रम गेस्ट और अस्थाई शिक्षकों के भरोसे हैं। शिक्षक व शोध वैज्ञानिकों की कमी से शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक भी कम हैं। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विवि में शिक्षक और छात्रों का अनुपात गड़बड़ है। 25 शिक्षक पिछले साल भर्ती हुए हैं। 116 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। खामियों में सुधार करते हुए अगले साल रैंकिंग में आने के लिए प्रयास किया जाएगा।