{"_id":"590d8dd04f1c1b0646443fe0","slug":"poor-construction-of-govindpuri-bridge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन से 3 दिन पहले डीएम ने खोली गोविंदपुरी पुल के ‘घटिया निर्माण की पोल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन से 3 दिन पहले डीएम ने खोली गोविंदपुरी पुल के ‘घटिया निर्माण की पोल’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 May 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
पुल की हालत देखते डीएम सुरेंद्र सिंह
गुड गवर्नेंस की बात कहकर हमेशा चर्चा में रहने वाले तेज तर्रार डीएम सुरेंद्र सिंह ने कानपुर का चार्ज संभालते ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार की दोपहर वह सीधा उस पुल पर पहुंच गये जिसका तीन दिन बाद डिप्टी सीएम के कर कमलों से उद्घाटन होना है। कानपुर साउथ में बने नये गोविंद पुल के घटिया निर्माण की पोल खोलते हुए जिलाधिकारी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को जमकर फटकार लगाई। यही नहीं उन्होंने खुद अलग-अलग जगह पर नये पुल की हालत देखी तो पता चला कि तारकोल और गिट्टियां अभी से निल रही हैं। स्लैब की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अब इस नये पुल की दोबारा मरम्मत कराई जानी है। जिससे ये संभावना जताई जा रही है कि पुल के उद्घाटन की डेट शायद और आगे भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुल का नाम शहीद आयुष यादव के नाम पर
गोविंदपुरी पुल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा नौ मई को गोविंदपुरी पुल का उद्घाटन करने की तैयारी है। इस पुल का नाम शहीद आयुष यादव के नाम पर रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री नौ मई को लखनऊ से सुबह नौ बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से कानपुर के लिए आएंगे। सबसे पहले वह शहीद आयुष यादव के डिफेंस कालोनी लालबंगला स्थित आवास पर जाएंगे। इसके बाद गोविंदपुरी पुल का उद्घाटन करेंगे। एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि पुल के उद्घाटन के बाद उप मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों के संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे फर्रुखाबाद जाएंगे।