{"_id":"5cb6d4b0bdec22141835529f","slug":"poojas-painting-got-selected-for-the-art-exhibition-in-zurich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में रंग बिखेरेंगी पूजा, ज्यूरिख में होने वाली कला प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विट्जरलैंड में रंग बिखेरेंगी पूजा, ज्यूरिख में होने वाली कला प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई पेंटिंग
Wed, 17 Apr 2019 12:58 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
पूजा की पेंटिंग ज्यूरिख में होने वाली कला प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में लगने वाली इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल में कानपुर की बेटी पूजा यादव भी रंग बिखेरेंगी। इस फेस्टिवल के लिए दुनियाभर से 150 पेंटिंग का चयन हुआ है जिसमें एक पूजा की पेंटिंग भी शामिल है।
पूजा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) चतुर्थ वर्ष की छात्रा हैं। विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार ने बताया कि 30 अगस्त से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में इस आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

इसके लिए बीते छह माह से इंटरनेशनल थाईलैंड वाटर कलर सोसाइटी की ओर से एक इंटरनेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी पेंटिंग का प्रदर्शन किया था।
इस प्रतियोगिता के आधार पर निर्णायक मंडल ने दुनियाभर से कुल 150 पेंटिंग का चयन किया है जो स्विट्जरलैंड में होने वाली प्रदर्शनी में लगाई जाएगी। इसमें 20 पेंटिंग भारत से ली गई है और कानपुर से इकलौती पूजा की पेंटिंग शामिल है। पूजा की इस सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत सभी वरिष्ठ शिक्षकों ने बधाई दी है।