फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poojan of ganpati bappa according to zodiac sign

राशि अनुसार करें गणेश भगवान की पूजा, मिलेगा फल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
poojan of ganpati bappa according to zodiac sign
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। गणपति बप्पा शुभ संकल्प पूर्ति के आदि देव माने गए हैं। किसी भी संकष्टी गणेश चतुर्थी पर अथवा बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश का पूजन और आराधना करने से सभी प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। आचार्य पवन तिवारी ने बताया की राशि के अनुसार बप्पा का पूजन करने से रोग, आर्थिक समस्या, भय, नौकरी, व्यवसाय, मकान, वाहन, विवाह, संतान, प्रमोशन आदि संबंधित सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। ---- मेष राशि : मेष राशि वालों को 'वक्रतुण्ड' रूप में गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और 'गं' या 'ॐ वक्रतुण्डाय हूं' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जप कर गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे तुरंत ही जीवन में जो भी समस्या होगी उसका समाधान हो जाएगा। --- वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को गणेशजी के 'शक्ति विनायक' रूप की आराधना करना चाहिए और उन्हें भी 'गं' या 'ॐ हीं ग्रीं हीं' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जपकर घी में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं। निश्चित ही उन्हें सभी तरह की समस्याओं का समाधान मिलेगा। ---- मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले गणेशजी की आराधना 'लक्ष्मी गणेश' के रूप में करें। गणेशजी के लिए मूंग के लड्डू बनाएं और 'श्रीगणेशाय नम: या 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र की प्रतिदिन एक माला जपें। --- कर्क राशि : कर्क राशि वालों को 'वक्रतुण्ड' रूप में गणेशजी की पूजा करना चाहिए और उन्हें 'ॐ वरदाय न:' या 'ॐ वक्रतुण्डाय हूं' की एक माला प्रतिदिन जपना चाहिए। पूजन के दौरान गणेशजी को सफेद चंदन लगाकर सफेद फूल चढ़ाएं। ---- सिंह राशि : सिंह राशि वालों को 'लक्ष्मी गणेश' रूप में गणेशजी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उन्हें लाल पुष्प चढ़ाकर मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। 'ॐ सुमंगलाये नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए जिससे सभी तरह की समस्याओं का समाधान होगा। ----- कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को भी गणेशजी के 'लक्ष्मी गणेश' रूप का ध्यान करना चाहिए। पूजन के दौरान दूूर्वा के 21 जोड़े अर्पित कर 'ॐ चिंतामण्ये नम:' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जपना चाहिए। इससे उनके जीवन की सभी तरह की चिंताएं मिट जाएंगी। ---- तुला राशि : तुला राशि वाले लोगों को 'वक्रतुण्ड' रूप में गणेशजी की पूजा करना चाहिए और पूजा के दौरान गणेशजी को 5 नारियल का भोग लगाएं। तत्पश्चात्य एक माला 'ॐ वक्रतुण्डाय नम:' मंत्र का जप करें। इससे उनकी जो भी समस्याएं होंगी वह भगवान गणेश जल्द ही दूर करेंगे। ---- वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि मंगल की राशि है अत: इस राशि वाले जातकों को 'श्वेतार्क गणेश' रूप की पूजा करनी चाहिए तथा पूजा में सिंदूर और लाल फूल अर्पित करना चाहिए। उस जातक के जीवन में किसी भी प्रकार का संकट नहीं रहेगा जो 'ॐ नमो भगवते गजाननाय' मंत्र की एक माला रोज जपेगा। --- धनु राशि : जिसकी भी राशि धनु है उन्हें प्रतिदिन 'ॐ गं गणपते मंत्र' का जप करना चाहिए। धनु राशि गुरु की राशि होती है अत: गणेशजी को पीले फूल चढ़ाकर बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से जहां समस्याएं समाप्त होंगी वहीं मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी। धनु राशि वालों को गणेशजी के 'लक्ष्मी गणेश' रूप की पूजा करनी चाहिए। ---- मकर राशि : जिस किसी की राशि मकर है वह प्रतिदिन 'शक्ति विनायक' गणेश की आराधना करें। पूजन के दौरान गणेशजी को पान, सुपारी, इलायची व लौंग अर्पित करें और 'ॐ गं नम:' मंत्र की एक माला रोज जपें। ----- कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों को भी 'शक्ति विनायक' गणेशजी की पूजा करना चहिए और 'ॐ गण मुक्तये फट्' मंत्र की एक माला रोज जपना चाहिए। इससे सभी तरह के कष्टों का निवारण होगा। ---- मीन राशि : मीन राशि वाले जातक 'हरिद्रा गणेश' की पूजा करना चाहिए। 'ॐ गं गणपतये नमः' या 'ॐ अंतरिक्षाय स्वाहा' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जपना चाहिए। पूजा के दौरान शहद और केसर का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed