फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pond becomes main road from flooding, villagers upset

Kanpur News: जलभराव से मुख्य मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों परेशान

Fri, 05 Sep 2025 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pond becomes main road from flooding, villagers upset
फोटो 24:::पुरैला गांव के मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी । स्रोत:ग्रामीण
ताखा। कस्बा क्षेत्र के पुरैला गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया है जिससे गांव के लोगों का निकलना दूभर हो गया है। जलभराव ने गांव की मुख्य सड़क को तालाब का रूप दे दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कई दिनों से पानी भरा हुआ है लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को रास्ता पार करने में सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे प्रतिदिन गीले कपड़ों और जूतों के साथ घर लौटते हैं, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके अलावा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। बरसात के दिनों में यह समस्या हर बार सामने आती है लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण लालजी राठौर, जगदीश सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए। इस संबंध में एडीओ पंचायत भगवान दास ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed