{"_id":"5f63b9fa8ebc3e4b3b7ee42d","slug":"polythin-ban-akbarpur-news-knp583269764","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन में सामान लेकर जा रहे दस लोगों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन में सामान लेकर जा रहे दस लोगों पर जुर्माना
विज्ञापन
अकबरपुर में ग्राहकों से जुर्माना वसूलते एसडीएम व टीम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पॉलीथिन में सामान खरीद कर ले जाने वालों के खिलाफ गुरुवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम व नगर पंचायत की टीम ने अभियान चलाया। अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे दस लोगों को पकड़ा गया। उनसे सौ-सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। बाजार जाने पर कपड़े का झोला लेकर निकलने की सलाह दी गई।
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह व नायब तहसीलदार संजय सिंह, नगर पंचायत की टीम के साथ ओवरब्रिज के नीचे पॉलिथीन लेकर चलने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने पॉलिथीन में सामान लेकर निकलने वालों को रोका। उन्हें समझाने के साथ सौ-सौ रुपये अर्थदंड लगाकर जुर्माना वसूला। छापे के डर से दुकानदार पॉलीथिन छिपा कर रखने लगे हैं। वह ग्राहकों को सामान देने के दौरान पॉलिथीन निकाल लेते हैं। प्रशासन ने दुकानदारों के अलावा घर से झोला लेकर न चलने वाले ग्राहकों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसडीएम ने कहा कि यदि बाजार जा रहे हैं तो घर से कपड़े झोला लेकर निकलें। प्रशासन का मानना है कि यदि ग्राहक पॉलिथीन में सामान लेना बंद कर देंगे तो इसके इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक राजेश शर्मा माजूद रहे।