{"_id":"60d9c7433fe0f0446565deb7","slug":"polytechnic-students-will-not-be-promoted-examinations-will-have-to-be-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक छात्र नहीं होंगे प्रोन्नत, देनी होंगी परीक्षाएं, 90 मिनट में हल करने होेंगे 50 प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक छात्र नहीं होंगे प्रोन्नत, देनी होंगी परीक्षाएं, 90 मिनट में हल करने होेंगे 50 प्रश्न
Mon, 28 Jun 2021 06:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:27 PM IST
सार
निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि पेपर वैकल्पिक होगा, जिसमें 90 मिनट में 50 प्रश्नों को हल करना होगा।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों के सभी छात्रों को फाइनल पेपर देने होंगे। किसी भी साल या सेमेस्टर के छात्र को प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। निदेशक प्राविधिक शिक्षा की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। छात्र घर में रहकर ही परीक्षा देंगे। जिन छात्रों के पास लैपटॉप नहीं है, उनको अपने गृह जनपद के संस्थान में जाकर ऑनलाइन परीक्षा देने की व्यवस्था पर विचार चल रहा है। परीक्षाएं 22 से 27 जुलाई तक प्रस्तावित हैं।
निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि पेपर वैकल्पिक होगा, जिसमें 90 मिनट में 50 प्रश्नों को हल करना होगा। अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को सभी पेपर देने होंगे। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को दो पेपर देने होंगे, जिसमें एक प्रश्नपत्र में कई विषयों को जोड़ा जाएगा। अलग-अलग खंड में विषयों के अलग-अलग नंबर मिलेंगे। सभी खंडों में पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
30 जून को जारी होगा विषम सेमेस्टर का परिणाम
पॉलिटेक्निक संस्थानों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम 30 जून को जारी किया जाएगा। 1.95 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। मार्च में परीक्षाएं होने के बाद से परिणाम रुका हुआ था। इसको लेकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर मुहिम भी छेड़ी थी।