{"_id":"5de8b2e98ebc3e54a75cc5f7","slug":"polytechnic-student-committed-suicide-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घरेलू विवाद में पॉलिटेक्निक छात्र ने मां की साड़ी से फंदा बनाकर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: घरेलू विवाद में पॉलिटेक्निक छात्र ने मां की साड़ी से फंदा बनाकर लगाई फांसी
Thu, 05 Dec 2019 03:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Dec 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में पॉलिटेक्निक छात्र की आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकार निवासी संजय (18) पुत्र राम बख्श संजय गांधी पॉलिटेक्निक बछरावां जनपद अमेठी में प्रथम वर्ष का छात्र था।
बीते रविवार को वह बछरावां से अपने गांव आया था। बुधवार देर रात घरेलू विवाद में उसने घर के अंदर बने कमरे में मां की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
सुबह पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का पिता पंचायत राज विभाग के अधीन सफाई कर्मी पद पर तैनात है।