फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pollution in ganga, two dyeing units sealed in kanpur

नोटिस के बाद भी संचालन, दो डाइंग इकाइयां सील, गंगा को कर रही थीं मैली

Fri, 28 Feb 2020 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Feb 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
pollution in ganga, two dyeing units sealed in kanpur
कानपुर की गंगा में बढ़ा प्रदूषण
कानपुर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गुरुवार को पनकी गंगागंज के कपली में संचालित दो डाइंग इकाइयों को सील कर दिया। मानकों को पूरा न करने पर क्षेत्र की तीन इकाइयों को बोर्ड की तरफ से कुछ दिन पहले ही बंदी का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, सिर्फ एक ही इकाई ने इस आदेश का पालन किया।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी फ्रैंकलिन ने बताया कि तीनों इकाइयों के पास बोर्ड की तरफ से संचालन की अनुमति नहीं थी। इनका कचरा भी सीधे नालियों के जरिये गंगा में जा रहा था। एसीएम सप्तम अरुण कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीनों इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें एसआरएम डाइंग और एएस टेक्सटाइल चलती हुई मिलीं। सहमत डाइंग बंद मिली। इन सभी को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यूपीपीसीबी को आदेश दिया है कि गंगा में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को बंद कर 29 फरवरी तक रिपोर्ट दें। इस संबंध में सीपीसीबी के चेयरमैन आरएस प्रसाद ने पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि मौके पर जाकर शीतला बाजार, वाजिदपुर और बुधिया घाटों से गंगा में औद्योगिक कचरा गिराने वाले नाले देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के चार नालों को सबसे अधिक औद्योगिक कचरा गंगा में गिराने के लिए चिह्नित किया गया है। इसी तरह रतनपुर में गंगा के कैचमेंट क्षेत्र को प्रदूषित करने वाले नालों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा गया है। घाट पर मौजूद पंपिंग स्टेशनों का संचालन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed