फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polling stations will be handed over to paramilitary force

बवाल हुआ तो दस मिनट में छावनी बन जाएगा मतदान केंद्र

Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Polling stations will be handed over to paramilitary force
कानपुर देहात। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अर्द्ध सैन्य बल के हवाले मतदान केंद्र रहेंगे। किसी भी मतदान केंद्र में गड़बड़ी की सूचना पर दस मिनट के अंदर फोर्स पहुंच जाएगी। पीएसी व अर्द्ध सैन्य बल की 69 कंपनी जिले में आ गई हैं। एसपी ने कहा कि भ्रामक सूचना फैलाने वाले पांच मिनट में चिह्नित कर लिए जाएंगे। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। कुल 1137 मतदान केंद्रों में 1651 मतदेय स्थल हैं। एसपी स्वप्रिल ममगाई ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र में अर्द्ध सैन्य बल के चार जवान, दो गैर जनपद के पुलिस कर्मी व दो होमगार्ड रहेंगे। दोनों पुलिस कर्मी अलग-अलग जनपद के होंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों में अतिरिक्त अर्द्ध सैन्य बल रहेगा। किसी भी केंद्र में गड़बड़ी की सूचना पर दस मिनट के अंदर वहां बड़ी संख्या में अर्द्ध सैन्य बल और पुलिस के जवान पहुंच जाएंगे। सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, पीएसी मिलाकर 69 कंपनी के करीब सात हजार जवान आ गए हैं। इसके अलावा जिले का फोर्स भी सक्रिय रहेगा। जिले के फोर्स को मतदान केंद्र में तैनात नहीं किया गया है। मतदान केंद्रों में बाहर का ही फोर्स रहेगा।
विज्ञापन

मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दूर खड़ा करें वाहन, मोबाइल प्रतिबंधित
एसपी स्वप्रिल ममगाई ने कहा कि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। वाहन लेकर भी वोट डालने जा सकते हैं, लेकिन वाहनों को केंद्र से दो सौ मीटर दूर खड़ा कर दें। अगर कोई बुजुर्ग, असहाय व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाला कोई व्यक्ति है तो उसे मतदान केंद्र तक वाहन से ले जाया जा सकेगा। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना मना रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जनपद के लोग मिले तो होगी कार्रवाई
शुक्रवार शाम से प्रचार बंद हो गया है। साथ ही जिले की सीमाओं में 12 बैरियर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। रायपुर, गजनेर, मूसानगर, महटौली बार्डर समेत आसपास जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रचार बंद होने के बाद गैर जिले के लोग यहां बिना किसी वाजिब कारण के मिले तो उनके विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। इसके साथ ही शराब की दुकानों को भी मतदान के दिन तक बंद कर दिया गया है। इस अवधि में अगर दुकानें खोली जाएंगी तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वन वे रहेगा अकबरपुर माती मार्ग
मतदान के बाद ईवीएम अकबरपुर महाविद्यालय में जमा की जाएंगी। इस मार्ग में जाम की समस्या न रहे इसके लिए वन वे कर दिया जाएगा। एक ही तरफ से पोलिंग पार्टियों को लेकर बसें पहुंचेगी, इसके बाद वह दूसरी तरफ से निकल जाएंगी। साथ ही ईवीएम जमा होने के बाद मतदान कर्मियों को घर जाने के लिए खाली बसों से मदद मिल जाएगी। कानपुर शहर की ओर जाने वाले लोगों के लिए काफी आसानी रहेगी। कानपुर से बड़ी संख्या में बसें मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed