{"_id":"60c266538ebc3e00d551f051","slug":"polling-parties-will-leave-today-akbarpur-news-knp6334299126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के मंगटा व रसूलाबाद के बर्रा ठर्रा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य के 330 वार्डों के लिए भी मतदान कराया जाना है। इसको देखते हुए ऑनलाइन बैठक के माध्यम से सीडीओ ने मलासा ब्लॉक को छोड़कर सभी विकास खंड के अफसरों से त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के बाबत बात की।
उन्होंने बताया कि 12 जून को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी लोग समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचे, जिससे चुनाव सही तरीके से संपन्न हो सके।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कराना है। अफसर पोलिंग पार्टियों को 11 जून को रवाना करेंगे। मतदान के पहले पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। उन्होंने बताया कि दो ब्लॉक में बीडीसी सदस्य की दो सीट व ग्राम पंचायत सदस्यों के 330 वार्डों के लिए चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों का चुनाव पूर्व के प्रत्याशियों की मौत होने के चलते कराया जा रहा है, वहीं कई वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन न होने से पंचायत का कोरम नहीं पूरा हो सका था। इससे संबंधित 330 वार्डों में चुनाव कराया जा रहा है। जल्द चुनाव बाद कोरम पूरा करके ग्राम पंचायत संगठित कराई जाएगी। इससे प्रधानों को शपथ दिलाने के बाद अन्य प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। 12 जून को मतदान कराने के बाद 14 जून को मतगणना की जाएगी।
मतदान सामग्री के बनाए डेढ़ सौ थैले
कानपुर देहात। पंचायत उपचुनाव में 12 जून को होने वाले मतदान के लिए सामग्री का थैला बनाने की जिम्मेदारी उपकृषि निदेशक को सौंपी गई है। गुरुवार को पूरे दिन कृषि विभाग के कर्मचारी माती स्थित नवीन भवन में मतदान सामग्री का थैला बनाने में जुटे रहे।
जिसमें मतदान से जुड़े प्रपत्र व अन्य सामग्री को रखा गया। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि रिजर्व सहित कुल 150 मतदान सामग्री के थैले बनाए गए हैं। जिनका रैंडम आधार पर कई बार परीक्षण भी किया गया है। जिससे कोई भी जरूरी मतदान सामग्री छूटने ना पाए।