फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   polling

पोलिंग पार्टी रवानगी में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Mon, 26 Apr 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
polling
अकबरपुर में भीड़ के बीच आरओ से ड्यूटी कटवाने की गुहार करता कोरोना संक्रमित। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव के लिए जिले के दस विकास खंडों की 618 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए कुल 1943 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान कराने के लिए रविवार को विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। मतदान कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे से मतदान कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया था। मतदान कर्मी एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर दौड़ते रहे। इस दौरान मतदान कर्मी शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर पाए। सभी लोगों को मास्क लगाकर परिसर में प्रवेश के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसका पालन होता नहीं मिला। कर्मियों को ड्यूटी पता करने के लिए या मतपेटी मत पत्र प्राप्त करने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। उस दौरान कहीं भी कर्मचारी या सुरक्षा कर्मी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नहीं देखे गए। यदि भीड़ में एक भी करोना संक्रमित व्यक्ति प्रवेश करता है तो हजारों लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। अफसर ब्लाकों में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की स्थिति को जांचते रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण है तो क्या करें, भुगत तो रहे...
जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रिकार्ड बना रही है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में भी 131 कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे कई कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। संक्रमित कर्मियों ने कार्मिक प्रभारी से मतदान ड्यूटी काटने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अकबरपुर डिग्री कालेज पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर पहुंचे मतदान कर्मी ने कोरोना पॉजिटिव होने की हवाला देकर ड्यूटी काटने की गुहार लगाई। वह अन्य कर्मियों के साथ कतार में भी खड़ा रहा। जानकारी होने पर अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया, लेकिन आरओ बनाए गए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बेपरवाह दिखे। आरओ देवकीनंदन लवानिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण है तो क्या किया जाए। सभी भुगत तो रहे हैं। किसी तरह से चुनाव की व्यवस्था कराई गई है। कोरोना संक्रमित कर्मियों की ड्यूटी काट दी गई है। इधर रसूलाबाद में दो कार्मिक कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट लेकर पहुंचे तो तत्काल उन्हें बाहर किया गया। इसके बाद उनकी ड्यूटी काट दी गई।

जरूरतमंद दरकिनार, रसूखदारों की कटी ड्यूटी
कानपुर देहात। किसी समस्या के चलते पंचायत चुनाव ड्यूटी करने में अक्षम कर्मियों पर फिर से रसूखदार भारी पड़ गए। चुनाव प्रशिक्षण के बाद ड्यूटी कटवाने के लिए होड़ मची हुई थी। डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, बीएसए सुनील दत्त सहित अन्य अफसरों की एक कमेटी बनाई गई थी। ड्यूटी कटवाने के लिए आने वाले आवेदन की जांच परख करते थे। फाइल कोरोना संक्रमण के बाद से आइसोलेशन में चल रही सीडीओ सौम्या पांडेय के पास भेजी जाती। वहां से ड्यूटी काटी जाती। वरिष्ठ अफसरों की निगरानी न होने के कारण मनमाने तरीके से ड्यूटी काटी गई। रविवार को पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान कई बीमार, दुर्घटना के शिकार, प्रसूता व दुधमुंहे बच्चों को साथ लिए महिला कर्मी समेत अन्य जरूरतमंद अफसरों के सामने मिन्नतें करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed