फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   polling

गोद में डेढ़ माह के बच्चा लेकर ड्यूटी करने पहुंची महिला

Mon, 26 Apr 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
polling
संदलपुर में दुधमुंहे बच्चे को लेकर चुनाव ड्यूटी में पहुंची अभिलाषा यादव। - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। ब्लाक संदलपुर के शिव सहाय इंटर कॉलेज कौरु में डेढ़ माह के बच्चे को गोद में लेकर पहुंची महिला कार्मिक ने ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों ने मिन्नतें की पर अफसर नहीं पसीजे। उसे खानपुर के बूथ पर पोलिंग पार्टी के साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, जगजीवनपुर में तैनात सहायक अध्यापक अभिलाषा यादव की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई। पोलिंग पार्टी रवाना होने के स्थल पर रविवार को वह डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर पहुंचीं। कोविड संक्रमण का हवाला दिया और बच्चे की देखरेख की परेशानी बताई। ड्यूटी कटवाने के लिए आरओ से लेकर एसडीएम तक से गिड़गिड़ाई भी, लेकिन ड्यूटी नहीं कट सकी। आरओ संदलपुर से बताया कि अधिकतर कार्मिक ड्यूटी कटवना चाहते हैं। सीमित कर्मियों से ही चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। अभिलाषा को प्राथमिक विद्यालय खानपुर के बूथ पर चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया है। मैथा में सिंचाई कर्मी दीपा एक साल की बच्ची को लेकर ड्यूटी करने पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को चुनाव ड्यूटी लेने आ रहे शिक्षा मित्र मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। बाद में घायल स्थिति में ही उसे बूथ पर भेजा गया।
झींझक ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रसवल में तैनात शिक्षा मित्र मोहित कुमार की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई गई। रविवार को चुनाव ड्यूटी लेने के लिए बाइक से कौरू स्थित शिव सहाय इंटर कॉलेज आ रहे थे। रास्ते में खम्हैला गांव के पास सामने से आ रही बाइक उसकी भिड़ंत हो गई। सड़क पर गिरकर मोहित घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार बाइक सवार फरार हो गया। राहगीरों ने निजी चिकित्सक के पास भेजा और पट्टी कराई। घायल मोहित काफी देर पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर दर्द की वजह से लेटा रहा। बाद में हवासपुर बूथ पर ड्यूटी करने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर (कानपुर देहात)। महटौली पूर्व माध्यमिक स्कूल की शिक्षक झींझक के द्वारिकागंज की रहने वाली गीता दीक्षित के पति की दो दिन पूर्व कोविड से मौत हो गई। पीठासीन अधिकारी के तौर पर लगी ड्यूटी कटवाने के लिए गीता देवी ब्लाक पहुंचीं। एसडीएम को पति की अंतिम संस्कार की पर्ची दिखाई। इस पर एसडीएम ने उसकी ड्यूटी काटी।

राजपुर ब्लाक के बुधौली इंटर कॉलेज पोलिंग पाटी रवाना स्थल में रविवार को पहुंची गीता दीक्षित ने रोते हुए एसडीएम सिकंदरा आरसी यादव को बताया कि साहब, पति प्रभू शंकर की दो दिन पहले कोरोना से मौत हो गई है। बेटा दिव्यांशू सहित अन्य परिवार के लोग कोरोना संक्रमित हैं। ड्यूटी पंचायत चुनाव में राजपुर क्षेत्र में मतदान पार्टी संख्या 1811 में पीठासीन पद पर ड्यूटी करना संभव नहीं है। एसडीएम को पति के कानपुर बिठूर घाट में अंतिम संस्कार की पर्ची दिखाई। इसके बाद एसडीएम ने उसकी ड्यूटी काटी। उसके स्थान पर रिजर्व पार्टी से दूसरी महिला शिक्षक महिला को पीठासीन अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

चुनाव ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र मोहित कुमार।

चुनाव ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र मोहित कुमार।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed