फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   polling

मतदान से 24 घंटे पहले सील होगें जिले के बार्डर

Sun, 25 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
polling
रसूलाबाद में कन्नौज की सीमा पर बनाया गया बैरियर। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न फैला सके, इसके लिए मतदान से 24 घंटे पहले कानपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, व कन्नौज जिले की सीमा के सील कर दिया जाएगा। इन सीमाओं में बनाए गए बैरियरों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। हाईवे से गुजरने वाले व अन्य जरूरी माल वाहक वाहनों की जांच पड़ताल के बाद निकलने में छूट दी जाएगी। खासतौर पर संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसपी ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस बैरियर पर विशेष चौकसी बरतेगी। हमीरपुर की सीमा को सील करने के लिए मनकी घाट मूसानगर, गजनेर में घाटमपुर रोड पर, रसूलाबाद में कन्नौज व रायपुर में कानपुर की सीमा को 24 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा। संदिग्ध लोगों के आवागमन में विशेष नजर रहेगी। जिले के अंदर चेकिंग के लिए 30 स्थानों में बैरियर बनाए गए हैं। प्रत्येक बैरियर पर 25 अप्रैल की शाम से पर्याप्त पुलिस तैनात कर दिया जाएगा। वह शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करेंगे। लोकसभा व विधान सभा चुनाव की अपेक्षा पंचायत चुनाव संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि चुनाव में एक-एक वोट के खींचतान होती है। प्रत्याशी में इस चुनाव में धन और बल दोनों का प्रयोग करते हैं। मतदान के दिन गैर जनपद का कोई व्यक्ति न आए, इसके लिए सीमाओं पर सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बैरियर बनाए गए
कानपुर नगर की सीमा रायपुर, घाटमपुर, यमुना नदी पीपा पुल, हमीरपुर बार्डर, महटौली, कालपी पुल के अलावा जिले के अंदर लालपुर, सिठमरा, चिलौली, पेराजोर, सरवनखेड़ा, जिठरौली, मांवर गांव, महेरा मोड़, सुजगवां, रठिगांव, पनियामऊ, शाहजहांपुर, सरगांव, राही होटल के पास रनियां, सिकंदरा सूर्या तिराहा, कंचौसी, मिंडाकुंआ, गलुवापुर, पांडु नदी मैथा, शिवली, गहिरा समेत 30 स्थानों में बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। बैरियर बना दिए गए हैं। वहां 24 घंटे पहले सघन निगरानी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हर बैरियर के प्वाइंट पर शिफ्टों में पुलिस तैनात रहेगी। अराजक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed