फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Political warm in winter

मिश्रा-पचौरी-कपूर, लड़ाई भरपूर

Fri, 30 Jan 2015 03:32 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 03:32 AM IST
विज्ञापन
Political warm in winter
कानपुर।2017 विधानसभा चुनाव में गोविंदनगर सीट को लेकर गरमा-गरमी बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक अजय कपूर के इस क्षेत्र में जनसंपर्क करने पर यहां के भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी लाल-पीले हो गए थे तो अब सपा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने कपूर को ललकारा है। उन्होंने कहा कि अजय कपूर सपा सरकार की योजनाओं के हाईजैकर बन गए हैं। वे प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव की योजनाओं पर अपना पत्थर लगाकर वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र किदवई नगर में कोई काम नहीं कराया, बल्कि सपा सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों पर आधी रात को अपने नाम का शिलान्यास पत्थर लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि सीएसए में आए मुख्यमंत्री ने बर्रा विश्व बैंक में सीवर के काम के लिए 16 करोड़ 71 लाख रुपये देने की घोषणा की और कांग्रेस विधायक ने होर्डिंग लगवाकर इसका श्रेय भी खुद ले लिया। इसी तरह हमीरपुर रोड पर कर्रही के लिए एक करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से सड़क उन्होंने सरकार से कहकर बनवाई और रात के अंधेरे में कपूर के समर्थकों ने अपनी होर्डिंग टांग कर जनता से झूठ बोला। मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट के घर खाड़ेपुर वाली रोड मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार उन्होंने खुद बैठकर बनवाई क्योंकि मुख्यमंत्री जी के वहां जाने की संभावना थी लेकिन वहां भी कपूर के समर्थकों ने होर्डिंगें लगवाकर जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाए। आंखों में धूल झोंक रहे ऐसे पत्थरों को उखाड़कर फेंका जाएगा। सपा सरकार के विकास कार्यों का श्रेय कांग्रेस विधायक को नहीं लेने देंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने चुनाव से पहले जो भी वादे किए थे वो सभी पूरे कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर 7 फरवरी से पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे। शहर की पांचों विधान सभा क्षेत्रों के अध्यक्षों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री मो. हसन रूमी ने कहा कि अभी भी बहुत से ऐसे वार्ड हैं जिनमें नगर निगम का हस्तक्षेप न होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे वार्डों को चयनित कर इसकी सूची मुख्यमंत्री के पास भेजी जाएगी। इस मौके पर रियाज, राजू, संजीव मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अजय कपूर प्रदेश के मुख्यमंत्री की योजनाओं पर अपना पत्थर लगाकर वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने अपनी विधान सभा क्षेत्र किदवई नगर में कोई काम नहीं कराया, बल्कि सपा सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों पर आधी रात को अपने नाम का शिलान्यास पत्थर लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओम प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी


सपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा नान सीरियस आदमी हैं। मैंने प्रदेश सरकार की किसी योजना को अपना नहीं बताया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़क, पुल और सीवर लाइन के लिए पैसा दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। सपा जिलाध्यक्ष को कोई दिक्कत है तो मुख्यमंत्री से बात करें। हमें मामले में घसीटना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने सीवर के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट दिया है। जल्द ही 200 करोड़ रुपये का बजट और लेकर आऊंगा। अगले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री का एक बड़ा कार्यक्रम कराना है। इसके माध्यम से दक्षिण क्षेत्र के विकास के लिए तमाम घोषणाएं कराई जाएंगी। सपा जिलाध्यक्ष को भी दक्षिण के विकास में योगदान देना चाहिए।             

  -अजय कपूर, विधायक कांग्रेस, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र

गोविंद नगर सीट से अजय कपूर 10 साल विधायक रहे। कोई काम नहीं कराया। अब फर्जी काम कराने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। अजय कपूर हताश, निराश हैं। जहां से लड़ेंगे, वहीं से हारेंगे। गोविंद नगर क्षेत्र में उन्होंने जो खुराफात की, उसका करारा जवाब दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष का विरोध दिखावा लग रहा है। क्योंकि वह विधायक का विरोध कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस विधायक को बजट दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष को चाहिए कि वह मुख्यमंत्री से बात करें और उन्हें बताएं कि कांग्रेस विधायक को छोड़कर सपा विधायकों को पैसा दें।   -सत्यदेव पचौरी,  विधायक भाजपा गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed