फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

औरैयाः मुलायम के दिल में बसता था औरैया

Mon, 10 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
political
फोटो-10एयूआरपी-17-औरैया दौरे पर आए कार्यक्रम के दौरान की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के दिल में इटावा के साथ औरैया जिला भी बसता था। यहां के लोगों से उनका दिली लगाव था। मुलायम सिंह वर्ष 2003 में प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने औरैया को दोबारा इटावा से जोड़ने के लिए औरैया जिला समाप्त कर दिया था। हालांकि इसके बाद उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। लोगों ने औरैया में उनका हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया था।
विज्ञापन

मायावती ने मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 1997 में इटावा जिले की दो तहसीलों औरैया और बिधूना के साथ औरैया जिले का सृजन कर दिया था। बाद में मुलायम सिंह ने औरैया जिला समाप्त करके दोबारा इटावा में शामिल कर लिया था। कुछ लोग ंइस फैसले के पीछे औरैया के लोगों से उनका दिली जुड़ाव मानते थे। कुछ राजनैतिक जानकारों का कहना था कि इटावा से अलग हुए औरैया जिले में सपा के घटते वजूद के कारण उन्होंने यह फैसला लिया था। बाद में मुलायम सिंह ने औरैया को फिर से जिला घोषित कर दिया था। विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव के अनुसार औरैया से लगाव के कारण ही जब भी नेताजी लखनऊ से इटावा आते-जाते थे, तो औरैया में जरूर रुकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed