{"_id":"6189454ce220c601f0244c6f","slug":"political-kanpur-news-knp6627592186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐथेनॉल से पेट्रोलियम पदार्थों का आयात कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐथेनॉल से पेट्रोलियम पदार्थों का आयात कम
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करतीं केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे व जिलाध्यक्ष अवधे?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मोदी सरकार में देश में चीनी का उत्पादन आवश्यकता से अधिक हो रहा है। इससे एथेनॉल (एक तरह का अल्कोहल जिसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है) बनाने का काम किया जा रहा है। एथेनॉल से पेट्रोलियम पदार्थों का आयात कम हो रहा है। इससे करोड़ों रुपये बचे हैं। एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाया गया है।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक उत्पाद की ब्रांडिंग और एक्सपोर्टिंग को लेकर निजी क्षेत्रों के साथ मिलकर कृषि उत्पादकों को बढ़ावा दे रही है। उनके उत्पादों की प्रोसेसिंग से निर्यात करके किसानों की आय को दुगुना की जाएगी। कांग्रेस सरकार किसानों की मदद की बात करती थी लेकिन 2013-14 में किसानों के लिए उनका बजट केवल 23000 करोड़ ही था। भाजपा सरकार ने इस वर्ष का बजट एक लाख 31 हजार करोड़ रुपये कर दिया है।
दावा किया कि देश में 320 बिलियन अनाज व 326 बिलियन मीट्रिक टन फल, सब्जियों का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार आने वाले समय में दस हजार एफपीओ (कृषि उत्पादक संगठन) खोलेगी। इन संगठनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था सुधरी है। जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विजय प्रताप सिंह, राजकिशोर रावत, पुनीत गुप्ता, विपिन मिश्रा व आशीष बाजपेई मौजूद रहे।