फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

न किसानों की आय दोगुनी, न मिला रोजगारः अखिलेश

Thu, 22 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
political
सरोसी स्थित इंटर कालेज में स्व.मनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में न किसानों की आय दोगुनी हुई और न नौजवानों को रोजगार मिला। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह तक कह दिया कि बाबा मुख्यमंत्री न लैपटॉप चला पाते हैं और न ही बिजली कारखानों की जानकारी रखते हैं। यही कारण है कि प्रदेश में नए बिजली उत्पादन प्लांट नहीं लग पाए। इस कारण आम जनता को महंगी बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व पशुधन मंत्री दिवंगत मनोहर लाल की जयंती पर सरोसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई सत्ता में आने पर उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। गरीबों का पैसा छीनकर उद्योगपतियों को देते हैं और फिर उद्योगपति विदेश भाग जाते हैं। भाजपाइयों ने मास्क लगवाकर हमारे मुंह और कान बंद करा दिए हैं। भाजपा सरकार को कौन सी बीमारी है जो उसने अपने कान और आंख बंद कर रखे है। उसे गरीबों की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है। कालेधन पर केंद्र सरकार को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख चुनाव में सबसे ज्यादा इसका प्रयोग किया गया। हमारे 19 जिला पंचायत सदस्यों का वोट कैसे लिया गया यह सभी जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा शासनकाल में बाढ़ से कटान रोकने के लिए 133 करोड़ रुपये दिए थे। सरकार बदलते ही भाजपा ने पैसा वापस ले लिया। यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो सूबे को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। भाजपा सरकार विकास कार्यों में कभी सपा की बराबरी नहीं कर सकेगी। उन्होंने जासूसी कांड और पत्रकार से मारपीट पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन

अखिलेश ने भाजपा पर समाज को जातिवाद व धर्मवाद के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। कहा कि सपाई भाजपा से सचेत रहें। चुनाव आने वाले हैं। इसलिए यह लोग (भाजपा) गुमराह करके वोट हासिल कर सकते हैं। बाबा के राज में पुलिस खराब (बिगड़) हो गई है। बाबा केवल ठोंको संविधान जानते हैं। वह भारत का संविधान नहीं मानते हैं। लोकसभा में सरकार जानकारी दे रही थी कि पिछड़े और दलितों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सवाल पूछा कि मंत्रिमंडल में शामिल होने से क्या किसी को कोई लाभ होता है। सरकार आने पर गरीबों को तीन लाख से अधिक कीमत का लोहिया आवास और मुफ्त बिजली देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि महंगाई इस समय चरम पर है। पेट्रोल 100 के पार है। फ्री सिलिंडर तो दिया था लेकिन भरवाने लायक नहीं छोड़ा। सिलिंडर की कीमत आसमान पर है। घोषणापत्र में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन सब हवा-हवाई ही साबित हुआ। बड़े जोर-शोर से इंवेस्टर समिट की थी। उद्योग लगाने के दावे किए थे। एक भी उद्योग हकीकत में नहीं लगा। जिस कारण नौजवान खाली हाथ है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जासूसी (फोन टैपिंग) पर सरकार को घेरा। हम तो उन्हें वोट से हराना चाहते हैं। इसलिए हमारी जासूसी तो ठीक है लेकिन पत्रकारों के फोन क्यों टैप किए जा रहे हैं। जिससे भी जासूसी कराई है वह सरकार नहीं बची है। अमेरिका जैसे राष्ट्र में फोन टैप होने पर राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ा था।

उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी स्थित मनोहर लाल इंटर कालेज में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते पूर्व मुख्

उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी स्थित मनोहर लाल इंटर कालेज में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते पूर्व मुख्- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed