फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

बछौली में शंकर व पकरा खुर्द में राकेश छठवीं बार प्रधान

Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
political
औरास/पाटन। बछौली में शंकर व पकरा खुर्द में राकेश छठवीं बार प्रधान बने हैं। यह दोनों गांव के मतदाताओं की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। इसलिए विरोधी इनके सामने टिक नहीं पाते।
विज्ञापन

शुमार बछौली से प्रधान चुने गए शंकर लाल यादव ने छठवीं बार प्रधानी जीती है। उनके मिलनसार स्वभाव के कारण अब तक वह कोई चुनाव नहीं हारे हैं। लखनऊ मलिहाबाद के एक इंटर कालेज के प्रवक्ता रहते हुए उन्होंने सन 1988 में पहला प्रधान पद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद लगातार 2005 तक चार बार प्रधान रहे । जून 2010 में सेवानिवृत्त होने और प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2015 में ग्राम पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने पर चुनाव लड़ा और पांचवीं बार प्रधान चुने गए। अबकी बार हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनारक्षित सीट पर चुनकर अपने छठवीं बार जीत दर्ज करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र कुमार को 19 मतों से हराया। वहीं सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के पकरा खुर्द ग्राम पंचायत के राकेश कुमार चौधरी ने भी छठवीं बार जीत दर्ज की है। वर्ष 1995 से वह लगातार अपनी ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। इस दौरान वर्ष 2010 से 2015 तक का कार्यकाल महिला सीट आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी बबली देवी ने पूरा किया था। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में उन्होंने फिर जीत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed