फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   political

उपलब्धियां गिनाई, लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

Sat, 20 Mar 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
political
युवती को खेल का सामान देते प्रभारी मंत्री, विधायक व डीएम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर माती स्थित ईको पार्क में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर उपलब्धियां गिनाई गईं। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास राज्यमंत्री जिले के प्रभारी महेश चंद्र गुप्ता ने सरकार की योजनाओं के बाबत जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब का ख्याल रखकर विकास योजनाएं बनाई गई। कहा कि भयमुक्त वातावरण कायम करने में भी सरकार सफल हुई। अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि सरकार ने शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करके काम किया है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि समेत सभी ने स्टालों का निरीक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, निर्मला संखवार ने संबोधित किया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, डॉ सतीश शुक्ला, मलखान सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित की पुस्तक वर्षों में जो न हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया का राज्यमंत्री ने विमोचन किया।
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को दी साइकिल
चार वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में आयोजित हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। मेधावी छात्राओं को साइकिल दी गई। इस दौरान ऋण स्वीकृत पत्र, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। राज्यमंत्री ने बीएसए से शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। कृषि विभाग के लाभार्थियों को सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत कृषि यंत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारा गांव में लगाई चौपाल
कानपुर देहात। ईको पार्क में कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अकबरपुर के बारा गांव में चौपाल लगाकर किसानों से बात की। कहा कि कृषि कानून किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कहा कि 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने यूरिया पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाया था। तब यूरिया की कीमत 299 रुपये थी। अब योगी सरकार अतिरिक्त कर हटाकर यूरिया की प्रति बोरी की कीमत 265 रुपये कर दी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार पशु पालन, मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रही है।
जिले को यह मिली उपलब्धि
- जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कालेज स्थापना
- जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना
- रनियां व झींझक में राजकीय इंटर कालेज
- चार नगर पंचायत रनियां, मूसानगर, राजपुर व कंचौसी
- झींझक व रूरा मेें रेलवे ओवरब्रिज
- डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत न्यू भाऊपुर जंक्शन
इनकी बंधी आस
- अमराहट पंप कैनाल द्वितीय चरण का अधूरा काम
- यमुना नदी पर बेहमई-जालौन का सरैनी पुल
- जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर का संचालन
- शिवली क्षेत्र के मरहमताबाद की हवाई पट्टी
- काशीपुर व अंदाया में अधूरे पुल
- रेलवे रैक प्वाइंट व बफर गोदाम का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed