फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policemen against inspector in kanpur

'दरोगा के खिलाफ सिपाही' सोशल मीडिया पर शुरू टांग-खिंचाई, कुछ इस तरह भड़ास निकाली

Sat, 17 Nov 2018 09:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
policemen against inspector in kanpur
डेमो पिक
यूपी में कानपुर के भीतरगांव में मवेशियों की तस्करी करवाने में संलिप्त बिरहर चौकी के हेड कांन्सटेबिल और सजेती थानाध्यक्ष और एक सिपाही के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस कर्मी बिरहर चौकी में तैनात एक दारोगा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


उनका मानना है कि उक्त दरोगा की वजह से ही मवेशी तस्करों और पुलिस के बीच होने वाली बातचीत और वसूली संबंधी ऑडियो मीडिया तक पहुंचा, और सोशल मीडिया में वायरल हुआ। कुछ सिपाहियों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोरशोर से उठाई है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में बीते दो दिनों से सिपाहियों की मांग सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। बिरहर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही प्रदीप चौहान और हेमेंद्र ने खुलकर पाला खींच दिया है। उन्होंने घाटमपुर पुलिस वालेंटियर ग्रुप के साथ कई अन्य वाट्सअप ग्रुपों में अपनी भड़ास निकाली है। कहा है कि पुलिस चौकी बिरहर में एचसीपी दयाशंकर वर्मा की तैनाती बीते दो वर्षों से है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी गई है

आरोप है कि एचसीपी चौकी क्षेत्र में पशु तस्करों के वाहन निकलवाने, हरे पेड़ों की कटान करवाने, अवैध खनन जैसे अवैध कामों में लिप्त है। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी गई है। लेकिन, दयाशंकर वर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  ं

बिरहर पुलिस चौकी में तैनात एचसीपी दयाशंकर वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि पुलिस चौकी में उनकी तैनाती बीते 14 महीनों से है। उनके साथी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए सोशल मीडिया और वाट्सअप के माध्यम से उनके खिलाफ मैसेज डाल रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से करने के साथ ही संबंधित सिपाहियों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed