फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman plotting to implicate in rape charge

CM योगी का दूत बोला- 'बलात्कार के केस में फंसा दूंगा'

Wed, 31 May 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 May 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
policeman plotting to implicate in rape charge
डेमो
क्या जमाना है, जिन्हें सुरक्षा करनी चाहिए वहीं फर्जी केस में फंसाने की बात कहकर भोली भाली जनता को डरा धमका रहे हैं। वो भी किसी मामूली मामले में नहीं बल्कि सीधे रेप केस में...
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के राठ इलाके के एक युवक ने थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की साजिश रचने के आरोप लगा तहरीर दी है। कोतवाली के एसएसआई काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


अमगांव निवासी मुन्नालाल पुत्र श्यामलाल ने बताया कि कोतवाली में तैनात सिपाही सत्यवीर सिंह ने उसके गांव की एक महिला के जरिए उसे बलात्कार के आरोप में फंसाने की साजिश रची है। इसकी बात मोबाइल पर रिकार्ड की गई है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर चुका है। बताया कि उसने इलाहाबाद बैंक की शाखा गोहांड से अपना व पत्नी का प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से एक-एक लाख रुपये का ऋण लिया। शाखा प्रबंधक विश्वनाथ वर्मा, खेमचंद्र गोहांड, खेमचंद्र पुत्र श्यामलिया निवासी अमगांव व शाखा प्रबंधक के ड्राइवर बबलू के माध्यम से लोन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि लोन होने के बाद आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। उसके नाम का एक लाख रुपया तो दे दिया लेकिन पत्नी के लोन के एक लाख रुपये कुछ दिन बाद देने की बात कहकर टरका दिया। जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए भगा दिया। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों से की थी। एसपी ने इस मामले में सरीला सीओ को जांच सौंपी थी। बताया कि जरिया पुलिस ने जब आरोपियों पर दवाब बनाया तो उसे बलात्कार के आरोप में फंसाने की साजिश रची गई।


सोमवार को पीड़ित मुन्नालाल स्वामी ब्रह्मानंद स्वाभिमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरीचरन फौजी से मिला और मदद मांगी। कोतवाली पहुंचे मुन्नालाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिपाही ने गांव की एक महिला से मोबाइल पर उसे रेप जैसे मामले फंसाने की साजिश रची है। दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग उसके पास है। थाने में जब एसएसआई काशीनाथ उपाध्याय ने सिपाही से बात की और रिकार्डिंग सुनवाई। इस पर सिपाही सत्यवीर ने कहा कि यह उसकी आवाज नहीं है और न ही उसने किसी से कोई बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed