फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पब्लिक से पिटी पुलिस, वीडियो और तस्वीरें वायरल

Sun, 18 Mar 2018 09:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Policeman beaten by public
चौकी इंचार्ज को पीटा
कानपुर देहात में पुलिसवालों को पब्लिक के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सूचना पर देरी से पहुंचे इंस्पेक्टर को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। खेतों की ओर भाग कर चौकी इंचार्ज ने अपनी जान बचाई। 




 
Policeman beaten by public
संतोष सोनकर, असालतगंज चौकी इंचार्ज
शनिवार को गदाईपुर निवासी विकास (21) अपने चचेरे भाई लिटिल को छोड़ने बाइक से दिबियापुर गया था। साथ में दूसरी बाइक से सुनील कुमार उर्फ भोला (20) अपनी बहन भूरी उर्फ अनीता को भेजने उसकी ससुराल दिबियापुर गया था। सुनील का चचेरा भाई राकेश भी उनके साथ था। देर रात लौटते समय रसूलाबाद-विषधन रोड पर मेघजाल गांव के पास अज्ञात वाहन ने विकास व सुनील की बाइक में टक्कर मार दी।

 
Policeman beaten by public
असालतगंज चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सोनकर
इससे वह दोनों गढ्ढे में जा गिरे। दूसरी बाइक में सवार राकेश आगे निकल गया। दुघर्टना में घायल दोनों युवक रात भर गढ्ढे में ही पड़े रहे। सुबह जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुनील को एंबुलेंस सीएचसी भेजा गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Policeman beaten by public
असालतगंज चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सोनकर
जबकि, विकास को मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों से शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष सोनकर से गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर निकले चौकी इंचार्ज ने मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी, करीब एक घंटे बाद पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मिश्रा व एसडीएम बृजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
Policeman beaten by public
चौकी इंचार्ज को पीटा
उन्होंने ग्रामीणों को शांत करा जाम खुलवाया। सीअाे रसूलाबाद रामकृष्ण ने कहा पुलिस से मारपीट की घटना गंभीर है। दोषी व्यक्तियों को चिहिंत कर लिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पुलिस से मारपीट मामले में गदाईपुर निवासी कमलेश पुत्र रघुवीर व शोभित पुत्र रामदत्त को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 13 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed