फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police took Daniel on remand and gathered information about the foreigner.

Kanpur News: पुलिस ने डेनियल को रिमांड पर लेकर विदेशी की जुटाई जानकारी

Fri, 06 Feb 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police took Daniel on remand and gathered information about the foreigner.
कानपुर देहात। अकबरपुर के बाढ़ापुर में संचालित नवाकांती सोसाइटी की आड़ में हो रहे धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था। गुरुवार को पुलिस ने संस्था के एकाउंटेट शरद सिंह डेनियल को दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उससे विदेशी लेनदेन के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही झांसी के कार्यालय और नवाकांती सोसाइटी से जुड़े लोगों के बारे गहनता से पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस गुरुवार दोपहर माती जेल से शरद सिंह डेनियल को रिमांड पर लेकर सीधे अकबरपुर थाना पहुंचीं। यहां पर एसआईटी को जांच के दौरान मिले बैंक खाते व उनमें हुए विदेशी लेनदेन के बारे में पूछताछ शुरू की गई। एसआईटी टीम ने उससे यह भी जानकारी जुटाई कि वह कब से संस्था के लिए काम कर रहा था। उसने अब तक जिले में रहकर कितने लोगों को नवाकांती सोसाइटी के माध्यम से लाभ पहुंचाया। साथ ही उसे वह बैंक खाते दिखाए गए जिनसे संस्था के अलग अलग खातों में रकम भेजी गई थी। उससे पूछा गया कि किस खाते में कहां से रकम आई और किसने भेजी है।
विज्ञापन

वहीं झांसी कार्यालय के बारे में जानकारी की गई। साथ ही संस्था से कितने लोग सीधे तौर पर जुड़े है जिनसे वह संपर्क में था। थानाध्यक्ष अकबरपुर हरमीत सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में पकड़े गए शरद सिंह डेनियल को दो दिन की रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया गया है। उससे विदेशी फंडिंग और संस्था से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी की गई। संस्था कौन संचालित कर रहा था। इसके बारे में जानकारी की गई है। इसमें कांतीलाल नाम का प्रकाश में आया है। उसे झांसी कार्यालय ले जाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर के पास मछली पट्टनम आंध्र प्रदेश की नवाकांती सोसाइटी संचालित थी। यहां पर कौशल प्रशिक्षण की आड़ में धर्मांतरण कराने के आरोप लगे थे। निबौली गांव निवासी राम भरोसे ने अकबरपुर कोतवाली में संस्था के एकाउंटेंट शरद सिंह, पादरी हरिओम त्यागी व संस्था की प्रधानाचार्य सावित्री शर्मा के खिलाफ 10 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें लोगों को रुपये का लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की जांच एसआईटी कर रही थी। पुलिस को संस्था के खातों के खंगालने पर करीब आठ सौ खाते ऐसे मिले थे जिनमें लेनदेन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed