{"_id":"5e85e3b68ebc3e78b623016a","slug":"police-taught-lesson-on-breaking-lockdown-in-hardoi-fir-on-18-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: हरदोई में लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने सिखाया सबक, 18 पर एफआईआर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: हरदोई में लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने सिखाया सबक, 18 पर एफआईआर, एक गिरफ्तार
Thu, 02 Apr 2020 06:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में लॉकडाउन तोडऩे में 18 पर एफआईआर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में गुरुवार को लॉकडाउन तोडऩे के आरोप में पाली थाने में छह लोगों को नामजद करते हुए 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा शाहाबाद कस्बे में लॉकडाउन तोडऩे के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल सात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
शाहाबाद कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अल्हापुर तिराहा के पास गुरुवार दोपहर सात युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इन लोगों से खड़े होने के कारण पूछा गया तो कोई सही जवाब नहीं दे पाए। मौके से सैदीखेल निवासी नीरज पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया।
उसके छह साथी मौके से भाग निकले। सभी सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार और सिपाही विपिन यादव को गुरुवार को सूचना मिली कि मलिकाना मोहल्ले में मुस्तफा हुसैन की चक्की के निकट 11 लोग एक ही स्थान पर एकत्र हैं।
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर यह लोग भाग निकले। नदीम, एजाज, पप्पू, सईद निवासी मलिकाना, मुन्ने, मुब्बन, निजाकत निवासी बिरहाना के अलावा चार अज्ञात लोगों पर भी लॉकडाउन तोडऩे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।