फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police stopped two ex mp in chitrakoot border

प्रियंका गांधी के धरने में शामिल होने जा रहे दो पूर्व सांसदाें को पुलिस ने रोका तो सड़क पर दिया धरना

Sun, 21 Jul 2019 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
police stopped two ex mp in chitrakoot border
दो पूर्व सांसद को पुलिस ने रोका, सड़क पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के धरने में शामिल होने जा रहे बांदा-चित्रकूट के लोकसभा प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद बालकुमार पटेल को पुलिस ने मिर्जापुर जाने से रोक दिया। उनके साथ पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले भी पहुंची।
विज्ञापन


दोनों पूर्व सांसद पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाकर वहीं सड़क पर धरने में बैठ गए। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने बताया कि वह शनिवार को चित्रकूट के कार्यकर्ताओं के साथ मिर्जापुर जा रहे थे। रास्ते मे प्रयागराज और मिर्जापुर के बॉर्डर पर मांडा के नजदीक पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


भारी भरकम कई थानों की पुलिस और एसडीएम ने कहा कि उन्हें मिर्जापुर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने गिरफ्तारी की मांग की तो गिरफ्तार करने के लिए भी मना कर दिया गया। इसी दौरान उसी मार्ग पर पहुंची पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले को भी मिर्जापुर जाने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका विरोध कर दोनों पूर्व सांसदों ने सड़क पर धरना दिया। पूर्व सांसदों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। इस मौके पर धनंजय चंदेला व रामबल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed