फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police stopped the funeral procession of the old woman and got the post-mortem done.

Kanpur News: वृद्धा की शवयात्रा को रोक पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

Fri, 19 Dec 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the funeral procession of the old woman and got the post-mortem done.
कानपुर। कलक्टरगंज में 90 वर्ष की वृद्धा शांति देवी की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए गुरुवार सुबह घाट जा रही शवयात्रा को रोक कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कलक्टरगंज की रहने वाली शांति देवी के पति भोलानाथ मिश्रा का कई साल पहले देहांत हो गया था। उनके दो बेटे महेश चंद्र और दिनेश मिश्रा का भी देहांत हो चुका है। दिनेश की पत्नी गीता मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सास कई वर्षों से बीमार थीं। गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी घर में ही मौत हो गई। वह लोग शव यात्रा ले जा रहा थे तभी कोपरगंज निवासी महेश के बेटे गोपाल मिश्रा ने पुलिस से जहर देकर मारने का आरोप लगा दिया। पौत्र का आरोप है कि डॉक्टर के परामर्श के बिना ही दादी को जबरन नींद की दवा दी जा रही थी। इस कारण उनकी मौत हुई। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजन तहरीर देंगे हैं कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed