{"_id":"b53bea58e0847b0fd1c39dac4932b0c5","slug":"police-sticks-splits-on-congressi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों पर चटकीं पुलिस की लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों पर चटकीं पुलिस की लाठियां
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 13 Mar 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को महानगर में गुमटी क्रासिंग, और कल्याणपुर क्रासिंग पर चक्का जाम किया। इस दौरान जमकर हंगामा भी किया। काफी प्रयास के बाद भी जब कांग्रेसी ट्रेन और ट्रैक छोड़कर नहीं हटे तो पुलिस ने लाठियां भांजी।
इसके बाद कांग्रेसी तितर-बितर हुए। उधर सेंट्रल, गोविंदपुर स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन सुचारु रहा, वहां पर चक्का जाम का असर नहीं दिखा। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल, विधायक अजय कपूर ने भी रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध जताया।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और एक घंटे बाद नवाबगंज थाने ले जाकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे, प्रदर्शन प्रभावित क्षेत्र से पहले ही ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई के निर्देश पर शहर और नगर ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए गुमटी नंबर पांच और कल्याणपुर रेलवे क्र ासिंग पहुंचे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शहर इकाई के कार्यकर्ता जीटी रोड और रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही पहुंच गए।
कुछ देर बाद फर्रुखाबाद की ओर से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस जैसे ही क्रासिंग के पास पहुंची, कांग्रेसी इंजन के सामने खड़े हो गए, इस वजह से चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष हरप्रकाश और प्रांतीय नेता विनीत चतुर्वेदी, ओपी श्रीवास्तव, शंकरदत्त मिश्र, शरद मिश्रा, अतुल त्रिपाठी सहित सभी कांग्रेसी ट्रेन को घेरकर नारेबाजी करने लगा।
उधर नगर ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ता बसों में भरकर करीब सवा दस बजे कल्याणपुर क्रासिंग पहुंच गए। यहां जीटी रोड से लेकर रेलवे ट्रैक पर एक-एक करके सभी कार्यकर्ता बैठ गए।
इधर गुमटी में कांग्रेसियों के बवाल के बाद जब कल्याणपुर क्रासिंग पहुंची तो अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा और पूर्व सांसद राजाराम पाल, अजय कपूर, बाबूराम पाल, दिनेश पासवान, नरेश त्रिपाठी, सियाराम पाल, विकास अवस्थी सहित सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ट्रेन पर चढ़ गए।
मामला बढ़ता देखता पुलिस ने कांग्रेसियों को ट्रेन से उतारने की कोशिश की, जिसने भी आनाकानी उसपर पुलिस ने खूब लाठियां बरसाई। इससे भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। लेकिन कुछ पल बाद कार्यकर्ता फिर जमा हो गए। इसके बाद सबको गिरफ्तार करके वाहनों के जरिए पुलिस लाइन ले जाया गया। कुछ समय बाद सभी को छोड़ दिया गया। गिरफ्तार के दौरान थाना परिसर में करीब 12 सौ कार्यकर्ता मौजूद थे।